Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

PM Modi Road Show in Bhopal: पीएम मोदी का भव्य रोड शो, भगवामय हुआ भोपाल, लोगों ने की फूलों की बारिश

PM Modi in Bhopal LIVE: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है, इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी प्रदेश के दौरे पर पहुंचे . पीएम मोदी ने भोपाल में भव्य रोड शो भी किया. पीएम मोदी ने रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन किया. रथ पर पीएम मोदी के साथ सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में करीब एक घंटे का 1 किमी लंबा रोड शो किया. इस दौरान लोगों ने अपने प्रधानमंत्री के ऊपर फूल बरसाए. भोपाल में PM की एंट्री के साथ सनातन का झंडा बुलंद दिखा. जगह-जगह राम मंदिर के पोस्टर लगे थे. पोस्टर में पीएम मोदी के गारंटी को विस्तार से बताया गया था.
राकेश कुमार

ऐसा रोड शो कभी नहीं हुआ-सीएम मोहन यादव

राकेश कुमार

पीएम मोदी के साथ सीएम मोहन यादव ने भी किया जनता का अभिवादन

राकेश कुमार

प्रधानमंत्री के इंतजार में थे संत समाज

पीएम मोदी के भोपाल दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह नजर आया. विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, संत समाज और नागरिक संघ पीएम मोदी के इस रोड शो के लिए बुधवार सुबह से ही तैयारियों में जुटे थे. जैसे ही पीएम मोदी का काफिला उनके सामने से गुजरा उन्होंने पीएम मोदी को हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया.

राकेश कुमार

पीएम पर की गई फूलों की बारिश

पीएम मोदी के रोड शो के रूट को पूरी तरह से सजाया गया है. जैसे जैसे पीएम मोदी आगे बढ़े, सड़क किनारे खड़े लोगों ने प्रधानमंत्री पर फूलों की बारिश की.

राकेश कुमार

बाबा बटेश्वर भक्त मंडली भव्य स्वागत समारोह में शामिल हुई

बाबा बटेश्वर भक्त मंडल के भक्त भोपाल के प्रतिष्ठित बड़वाले महादेव मंदिर में ढोल, डमरू और अन्य संगीत वाद्ययंत्रों के साथ स्वागत समारोह में शामिल हुए. इसी तरह बैगा समुदाय ने प्रधानमंत्री के स्वागत में लोक नृत्य किया.

राकेश कुमार

PM मोदी का भोपाल में मेगा रोड शो, मंच स्थलों से स्वागत की तैयारी पूरी

राकेश कुमार

”सबके मन में मोदी, भोपाल के मन में मोदी, देश के मन में मोदी…”

राकेश कुमार

-भोपाल में पीएम मोदी का रोड शो

-पीएम मोदी एक किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे.

-स्वागत के लिए 200 मंच तैयार किए गए हैं.

-सभी समाज के लोग अलग-अलग स्थान पर स्वागत मंचों पर मौजूद हैं.

-भोपाल ढोल, नगाड़ों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंज रहा है.

राकेश कुमार

यहां देखें पीएम मोदी का रोड शो लाइव

Exit mobile version