Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
PM Modi Road Show in Bhopal: पीएम मोदी का भव्य रोड शो, भगवामय हुआ भोपाल, लोगों ने की फूलों की बारिश - Vistaar NEWS

PM Modi Road Show in Bhopal: पीएम मोदी का भव्य रोड शो, भगवामय हुआ भोपाल, लोगों ने की फूलों की बारिश

सीएम मोहन यादव ने रोड शो से पहले दावा किया था कि इस रोड शो के दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा और भोपाल भगवामय रहेगा. ऐसा देखने को मिला भी. पीएम मोदी जहां से भी गुजर रहे थे हर तरफ-भगवामय ही नजारा दिख रहा था.

PM Modi in Bhopal LIVE: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है, इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी प्रदेश के दौरे पर पहुंचे . पीएम मोदी ने भोपाल में भव्य रोड शो भी किया. पीएम मोदी ने रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन किया. रथ पर पीएम मोदी के साथ सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में करीब एक घंटे का 1 किमी लंबा रोड शो किया. इस दौरान लोगों ने अपने प्रधानमंत्री के ऊपर फूल बरसाए. भोपाल में PM की एंट्री के साथ सनातन का झंडा बुलंद दिखा. जगह-जगह राम मंदिर के पोस्टर लगे थे. पोस्टर में पीएम मोदी के गारंटी को विस्तार से बताया गया था.

ज़रूर पढ़ें