Vistaar NEWS

Ladli Behna Yojana 34st Installment: लाडली बहना की 34वीं किस्त जारी, CM मोहन यादव ने 1836 करोड़ की राशि ट्रांसफर की

34th installment of Ladli Behna released

लाडली बहना की 34वीं किस्त जारी.

Ladli Behna Yojana 34st Installment: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी कर दी है. ग्वालियर के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1836 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की. इसके साथ ही 121.95 करोड़ की लागत के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया.

एक करोड़ 25 लाख महिलाओं को मिली सौगात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक करोड़ 25 लाख महिलाओं को शुक्रवार को बड़ी सौगात दी. मुख्यमंत्री ने प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख लाडली बहनों के खाते में 1836 करोड़ ट्रांसफर किए. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे. सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लाडली बहना योजना के जरिए एक हजार रुपये हर महीने खाते में पहुंचाने का काम शुरू किया. जिसे बढ़ाकर अब तक 1500 रुपये किया जा चुका है. जिसे अब 3 हजार रुपये तक पहुंचाना पार्टी का लक्ष्य है.

‘हम बहनों के लिए हर महीने रक्षाबंधन मनाते हैं’

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, ‘हमने कहा था लाडली बहना चिंता मत करना. सरकार को 3 साल में अभी 2 महीने बचे हैं. लेकिन हम अब तक लाडली बहनों को 52 हजार करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर चुके हैं. 8 करोड़ की आबादी में एक करोड़ 25 लाख 27 हजार लाडली बहनों के खाते में प्रेम का आशीर्वाद पहुंच रहा है. साल में रक्षा बंधन एक बार आता है, लेकिन बहनों के लिए हमारा राखी हर महीने मनाई जाती है. डेढ़ हजार रुपये की राशि हर बहन के खाते में हर महीने पहुंचती है. बहनें भी इस राशि से अपने लिए कई छोटा-मोटा काम कर लेती हैं.’

ऐसे चेक करें राशि खाते में आई या नहीं?

लाडली बहना योजना की मिलने वाली राशि को आप कुछ ईजी स्टेप्स में फॉलो करके आसानी से जान सकते हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: भोपाल नगर निगम के ऑफिस में लोकायुक्त का छापा, करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले की जांच से जुड़ा है मामला

Exit mobile version