Ladli Behna Yojana 34th Installment: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. हर महीने प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों को किस्त का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब तक इस योजना की 33 किस्तें जारी हो चुकी हैं. मार्च के महीने में 34वीं किस्त जारी की जाएगी. जानिए इस महीने हितग्राही महिलाओं को 1500 या 3000 रुपये, कितने पैसे मिलेंगे.
कब मिलेगी योजना की 34वीं किस्त?
सीएम मोहन यादव ने 14 फरवरी 2026 को खंडवा जिले के पंधाना में लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी की थी. प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे. लाभार्थी महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये भेजे गए. हर महीने की 10 से 20 तारीख के बीच किस्त जारी की जाती है. मार्च महीने में की 34वीं किस्त भी इसी बीच ट्रांसफर की जाएगी. इस बारे में अभी तक राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.
1500 या 3000 रुपये कितने पैसे मिलेंगे?
लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को हर महीने किस्त के तौर पर 1500 रुपये की राशि जारी की जाती है. जब योजना की शुरूआत हुई थी यानी साल 2023 में 1000 रुपये की किस्त दी जाती थी. इसके बाद इसे 1250 रुपये किया गया. मोहन यादव सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया.
ये भी पढ़ें: UPSC Result 2025: ग्वालियर की सृष्टि गोयल को मिली 160वीं रैंक, टॉपर ने सही मैनेजमेंट को बताया सफलता की कुंजी
सीएम मोहन यादव सार्वजनिक मंचों से योजना की राशि को 1500 से बढ़ाकर 3000 रुपये करने का ऐलान कर चुके हैं. एमपी सरकार ने साल 2028 तक योजना की राशि को 3000 रुपये करने की योजना बनाई है. इस बारे में राज्य सरकार से की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है. अब तक यही माना जा रहा है कि 1500 रुपये ही खातों में अंतरित किए जाएंगे.
