कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा

Viral Girl Monalisa Marriage: मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले भी इस शादी के खिलाफ हैं. वायरल गर्ल का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां मिल रही हैं. यही वजह रही है कि उन्हें घर छोड़ना पड़ा.
Kerala viral girl Monalisa marries boyfriend Farhan seeks police protection kampanoor

वायरल गर्ल मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरहान से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा

Viral Girl Monalisa Marriage: प्रयागराज महाकुंभ की भव्य और दिव्य तस्वीर लोगों को आज भी याद हैं. इसी कुंभ मेले में नीली-भूरी आंखों वाली एक लड़की की तस्वीर और वीडियो वायरल हुए थे, जिसका नाम मोनालिसा है. जिसके बाद वायरल गर्ल सेलिब्रिटी बन गई थीं. अब उन्होंने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में बॉयफ्रेंड फरमान के साथ शादी कर ली है. उन्होंने तंपानूर पुलिस स्टेशन में पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है.

शादी के विरोध में परिवार

जानकारी के मुताबिक मोनालिसा और फरमान एक-दूसरे को पिछले डेढ़ साल से जानते हैं. दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया साइट फेसबुक के जरिए हुई थी. दरअसल, दोनों के अलग-अलग धर्म होने के कारण परिजन इस शादी का विरोध कर रहे हैं. मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले भी इस शादी के खिलाफ हैं. वायरल गर्ल का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां मिल रही हैं. यही वजह रही है कि उन्हें घर छोड़ना पड़ा.

पुलिस ने पड़ताल शुरू की

मोनालिसा और फरमान बालिग हैं. पुलिस ने उनसे सवाल किया कि वे इतनी दूर केरलम क्यों आए हैं. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने बताया कि वे सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर रहेंगे, इसी वजह से यहां आए हैं. पुलिस ने दोनों के दस्तावेजों की भी जांच की. इसके साथ ही मोनालिसा के पिता को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है. कानूनी तौर पर बालिग होने के कारण मोनालिसा को पुलिस ने फरहान के साथ जाने की इजाजत दे दी है.

ये भी पढ़ें: MP News: मोहन सरकार का महिला अधिकारियों पर बढ़ता भरोसा, प्रदेश में पहली बार 17 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ

मोनालिसा एमपी तो फरमान महाराष्ट्र से है

वायरल गर्ल मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं. वहीं, मुस्लिम धर्म से आने वाले फरमान महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मोनालिसा ब्रांड प्रमोशन, मॉडलिंग और मनोरंजन जगत से जुड़े कार्यों में हाथ आजमा रही हैं. वे ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म में अभिनय करती हुई नजर आएंगी जिसका निर्देशन सनोज मिश्रा कर रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें