Vistaar NEWS

‘एक आदिवासी विधायक को पदमुक्त करवाया, हारे हुए प्रत्याशी को MLA घोषित करवा लिया’, जीतू पटवारी बोले- ये BJP के अंत की शुरुआत

PCC Chief Jitu Patwari (File Photo)

MP News: कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द होने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है. मामले पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा ये कभी भी स्वीकार हीन हीं कर सकती कि एक आदिवासी व्यक्ति सामान्य सीट से विधायक बन जाए.

‘BJP के अंत शुरुआत हो चुकी है’

जीतू पटवारी ने कहा, ‘आज बीजेपी ने कांग्रेस के एक आदिवासी विधायक मुकेश मल्होत्रा को पदमुक्त करवा दिया और हजारों वोटों से हारे हुए प्रत्याशी को वापस विधायक घोषित करवा लिया. यह भारतीय जनता पार्टी के अंत की शुरुआत है. ये दिखाता है कि ये डरे हुए लोग कानून का सहारा लेकर अलोकतांत्रिक काम कर रहे हैं. ये गलती बीजेपी को इतनी भारी पड़ेगी, ये उसे आने वाले वक्त में पता चलेगा. बीजेपी को यह कभी स्वीकार नहीं होगा कि एक आदिवासी व्यक्ति सामान्य सीट से विधायक कैसे बन गया.’

‘BJP दलित और आदिवासी विरोधी है’

जीतू पटवारी ने आगे कहा, ‘BJP सदन में आदिवासी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से उनकी औकात पूछती है. चुने हुए आदिवासी विधायकों का चुनाव साम, दाम, दंड भेद लगाकर शून्य करवाती है. स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी दलित और आदिवासी विरोधी है. हमको माननीय सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है. हम सुप्रीम कोर्ट में अपील कर कानूनी तरीके से फिर से कांग्रेस का विधायक बनवाएंगे.’

गड़बड़ी करने और तथ्यों को छिपाने का आरोप

दरअसल विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की एमपी हाई कोर्ट ने विधायकी रद्द कर दी. सोमवार को हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने ये फैसला सुनाया है. कोर्ट का मानना है कि निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी और तथ्यों को छिपाकर अब इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी रहे रामनिवास रावत विधायक बन गए हैं.

ये भी पढ़ें: MP में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल 16 मार्च तक के लिए स्थगित, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला और कमिश्नर हेल्थ से बातचीत के बाद जूडा का फैसला

Exit mobile version