Vistaar NEWS

Jabalpur News: जबलपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 66 ATM कार्ड बरामद

ATM Card

66 एटीएम कार्ड जप्त

Jabalpur News: अगर आप एटीएम से पैसा निकालने गए हैं और वहां कोई शख्स आपकी मदद करने आगे आता है तो सावधान हो जाइए. आप एटीएम के जरिए ठगी का शिकार हो सकते हैं. जबलपुर में पुलिस ने ऐसे ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो लोगों की मदद करने के बहाने उनका एटीएम पिन नंबर देख लेता था और फिर बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदलकर दूसरे एटीएम से पैसा निकाल लेता था. पुलिस ने आरोपी के पास से 66 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जबलपुर में लगातार ऐसी शिकायती आ रही थी जब एटीएम कार्ड को बदलकर पैसा निकाल लिया गया. एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रकम निकालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके पास से कई बैंकों के 66 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं. उसने शहर में एक के बाद एक चार वारदातों को अंजाम देकर करीब 3 लाख 68000 की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली थी, जिसे पुलिस ने होल्ड कर दिया है.

आरोपी कौन है?

आरोपी की पहचान विनोद गौतम के रूप में हुई है जो सिवनी जिले का रहने वाला है. आरोपी विनोद गौतम ने शहर के कई क्षेत्रों में लोगों को झांसा देकर उनके एटीएम कार्ड बदल लिए और बाद में खातों से पैसे निकालिए.

आरोपी इन लोगों का पैसा निकाला

गोरखपुर क्षेत्र में रहने वाले बी एस सिडाम का एटीएम बदलकर 1लाख 6000 रुपए निकाले थे. कैंट क्षेत्र में रोहित सेन का एटीएम बदलकर करीब 60,000 रुपए की ठगी की गई थी. केंट क्षेत्र में रशीदउद्दीन का एटीएम बदलकर 1लाख 18000 निकालिए गए थे. इसी तरह बेलबाग क्षेत्र में भी विजय चौधरी की बेटे को झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर 47000 निकाल लिए गए थे.

सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी को पहचाना गया

चारों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित एटीएम बूथ और बैंकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवक सभी जगह पर नजर आया. जांच में उसकी पहचान विनोद गौतम के रूप में हुई इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने चारों वारदातों को कबूल कर लिया है पुलिस ने आरोपी के पास से 66 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें-MP News: समाधान योजना में 22.14 लाख बिजली बकायादारों को राहत, 31 मार्च तक चलेगा योजना का अंतिम चरण

आरोपी पैसा कैसे निकालता था?

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एटीएम बूथ पर बना रहता था. जब कोई व्यक्ति एटीएम बूथ से पैसा निकालने आता तो वह मदद करने के बहाने उनका पिन नंबर पहचान लेता और फिर बातों में उलझा कर एटीएम कार्ड बदल देता था. जिन लोगों के एटीएम कार्ड मिले हैं. अब संबंधित पीड़ितों जांच की जा रही है कि आरोपी ने किन-किन जगहों पर इसी तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है.

Exit mobile version