Indore EV Blast: डिजटल लॉक न खुलने से अंदर फंसे रहे लोग, 8 लोगों की हो गई दर्दनाक मौत, दहला देगी इंदौर अग्रिकांड की कहानी

Indore EV Blast: इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित ब्रजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि डिजिटल लॉक न खुलने की वजह से ये लोग अंदर ही फंसे रह गए.
Indore EV Blast

Indore EV Blast

Indore EV Blast: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दिल दहला देने वाली खबर आई. आर्थिक नगर इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित ब्रजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे राज्य को झकझोरकर रख दिया. यह हादसा एक G+2 आलीशान बंगले में हुआ, जहां रेस्क्यू टीम को छत तोड़कर अंदर जाना पड़ा. शुरुआती जांच में पता चला है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के चार्जिंग प्वाइंट में शॉर्ट सर्किट होने के कारण ये धमाका हुआ. इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई है वहीं 4 लोग घायल हैं.

2 मासूम बच्चों की भी मौत

इस हादसे में 2 मासूम बच्चों की भी मौत हुई हैं. इस आग ने तीन मंजिला कमान को अपनी चपेट में लिया. इस हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन समेत 8 लोगों की मौत हो गई हैं. जबकि 4 अन्य लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि आग बुधवार तड़के 3.30 से 4 बजे के बीच लगी. पुलिस ने बताया कि आग ने घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट ले लिया इससे धमाका और भी ज्यादा खतरनाक हो गया.

बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला

पुलिस ने ये भी बताया है कि इन लोगों की जान बच सकती थी लेकिन धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया. बिजली सप्लाई बंद होने के कारण घर में लगे डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए और अंदर सो रहे लोगों को घर से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. आसपास के रहवासियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सूचना देने के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं.

ये रही मरने वालों की लिस्ट

मनोज पुगलिया 65
सिमरन 30
विजय सेठिया 65
सुमन 60
छोटू सेठिया 22
राशि सेठिया 12
टीनू35
तनय8

ये भी पढ़ेंः ’10-15 पुलिस वालों की लाशें गिरेंगी… खुली चुनौती देने वाला कुंदन ठाकुर एनकाउंटर में ढेर, एक STF जवान भी शहीद

ज़रूर पढ़ें