Vistaar NEWS

Gwalior News: रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा! ग्वालियर सांसद ने रेल मंत्री से की मांग

Gwalior MP Bharat Singh Kushwaha.

ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह.

Gwalior News: मध्य प्रदेश में कई सार्वजनिक स्थानों के नाम बदले जा चुके हैं. इसी क्रम में अब ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की गई है. ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने लोकसभा में रेल बजट पर चर्चा के दौरान रेल मंत्री के सामने यह मांग रखी है. भारत सिंह कुशवाह ने सदन के अंदर कहा कि ग्वालियर में 500 करोड़ की लागत से भव्य रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा. सांसद ने स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग की है.

500 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे स्टेशन

ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने देश में हो रहे रेल कार्यों की लोकसभा में जमकर तारीफ की. सांसद ने कहा, ‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेल मंत्री पूरे देश की चिंता कर रहे हैं. देश के साथ ही ग्वालियर के लिए भव्य रेलवे स्टेशन की सौगात दी है. 500 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्वालियर का रेलवे स्टेशन का नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाए.

दिल्ली-ग्वालियर, भोपाल वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की मांग

ग्वालियर सांसद ने कहा कि मध्य प्रदेश में रेल को लेकर काफी काम किया गया है. मध्य प्रदेश को एक नहीं कई सौगातें दी हैं. रेल मंत्री से एक और अनुरोध करना चाहता हूं. एक नया सर्वे जो पूरा हुआ है. झांसी से करेरा सोपुर और सवाई माधोपुर का सर्वे काम पूरा हो चुका है. इसकी भी बहुत जल्दी ही नई रेलवे लाइन की स्वीकृति हो जाएगी. मैं समझता हूं कि पर्यटन की दृष्टि से ये बहुत महत्वपूर्ण काम होगा. इसके साथ ही सांसद ने दिल्ली-ग्वालियर, भोपाल वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चालू करने की बात कही है.

ये भी पढे़ं: MP News: राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी पर एक और केस दर्ज, अभी जमानत पर बाहर है

Exit mobile version