Gwalior News: ग्वालियर में भिंड-इटावा नेशनल हाईवे-719 के बरैठा टोल प्लाजा में हुई तोड़फोड़ के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें उपद्रवी जमकर तोड़फोड़ करती हुई नजर आ रहे हैं. इस दौरान उपद्रवियों ने सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया.
‘नो रोड, नो टोल’ आंदोलन के दौरान हुई तोड़फोड़
एक दिन पहले ही ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे-719 के बरैठा टोल प्लाजा पर ‘नो रोड, नो टोल’ आंदोलन के तहत भीड़ हाई-वे पर मौजूद थी. भीड़ को हटाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थी. इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने पुलिस से बहस की और जमकर तोड़फोड़ की.
बसपा नेता समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज
टोल प्लाजा पर हंगामे के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बसपा नेता रक्षपाल सिंह राजावत को रोकने की कोशिश की थी. लेकिन इस दौरान बसपा नेता और पुलिस के बीच काफी तीखी बहसबाजी देखी गई. बसपा नेता ने पुलिस अधिकारियों से यहां तक कह दिया कि क्या टोल वाले आपको पैसा देते हैं, जो आप लोग मुझे रोक रहे हैं? वहीं सीसीटीवी देखने के बाद पुलिस ने बसपा नेता रक्षपाल सिंह राजावत समेत 2-3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
टोल ना देने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
पूरा मामला बरैठा टोल का है. आरोप है कि बसपा नेता रक्षपाल सिंह राजावत ने अपने 2-3 साथियों के साथ टोल पर पहुंचे थे. इस दौरान रक्षपाल ने कहा कि उनसे टोल क्यों वसूला जा रहा है. रक्षपाल पर आरोप है कि धमकी दी कि टोल फ्री किया जाना चाहिए. अगर टोल फ्री नहीं किया गया तो कैमरे भी तोड़ देंगे.
ये भी पढ़ें: कोर्ट में भ्रूण लेकर पहुंचा था शख्स, Maruti कंपनी से 200 करोड़ के मुआवजे वाली याचिका खारिज, HC ने लगाई फटकार
