‘मरते दम तक पार्टी के लिए काम करता रहूंगा’, संन्यास की अटकलों पर दिग्विजय सिंह ने लगाया पूर्णविराम!

दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मैं आखिरी सांस और मरते दम तक कांग्रेस पार्टी के लिए काम करता रहूंगा. लेकिन ये पार्टी नेतृत्व पर निर्भर करता है कि मुझे क्या काम देती है. पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा '
Digvijay Singh (File Photo)

दिग्विजय सिंह(File Photo)

Digvijay Singh on Retirement: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के रिटायरमेंट को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस बीच दिग्विजय सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने बैंक से रिटायर हुए कपल का वीडियो मजाक में शेयर किया था. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं राजनीति से दूरी बना रहा हूं.

‘मरते दम तक पार्टी के लिए काम करता रहूंगा’

राजनीति से संन्यास को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मेरे रिटायरमेंट को लेकर हल्ला मचता रहता है. मैंने बस पार्टी नेतृत्व से अनुरोध किया था कि मैं राज्यसभा के 2 कार्यकाल के बाद तीसरा कार्यकाल नहीं चाहता हूं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं राजनीति से दूरी बना रहा हूं. मैं आखिरी सांस और मरते दम तक कांग्रेस पार्टी के लिए काम करता रहूंगा. लेकिन ये पार्टी नेतृत्व पर निर्भर करता है कि मुझे क्या काम देती है. पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा ‘

‘मजाकिया लहजे में शेयर किया था वीडियो’

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रिटायरमेंट के बाद घूमने वाले वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया दी है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि बैंक से रिटायर हुए कपल का वीडियो मजाकिया लहजे में शेयर किया था. इसका ये मतलब कतई नहीं है कि मैं पार्टी या राजनीति से दूरी बना रहा हूं.

दरअसल दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स से 5 मार्च को एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में बैंक से रिटायर होने वाले कपल की स्टोरी थी. जो रिटायरमेंट के बाद एक कार में ही देशभर में सैर कर रहे हैं.

‘MP के बासमती को GI टैग नहीं मिला तो अनशन करूंगा’

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के बासमती चावल को जीआई टैग नहीं मिलने पर केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यहां के किसान हर साल करीब 27 लाख मैट्रिक टन बासमती चावल की पैदावार करते हैं, लेकिन इसके बावजूद मध्य प्रदेश के चावल को जीआई टैग नहीं दिया.

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि अगर मध्य प्रदेश के बासमती को जीआई टैग नहीं मिला तो इसके लिए अनशन करूंगा.

ये भी पढे़ं: MP News: पुलिस पेट्रोल पंपों में 12 हजार लीटर पेट्रोल का गबन का मामला, पीएचक्यू ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, अब एसपी चेक करेंगे टैंक

ज़रूर पढ़ें