Vistaar NEWS

MP News: इंदौर में डिलीवरी बॉय ने लगाई फांसी, नशे में गले में फंदा डालकर कर रहा था मजाक, चली गई जान

Delivery boy commits suicide in Indore.

इंदौर में डिलीवरी बॉय ने सुसाइड किया.

MP News: इंदौर मे एक डिलीवरी बॉय को गले में रस्सी डालकर मजाक करना इतना महंगा पड़ गया कि उसकी जान चली गई. डिलीवरी बॉय का काम करने वाला युवक मजाक में फंदा डालकर बैठ गया. लेकिन तभी थोड़ी देर पर वो बेहोश हो गया. जिसके बाद परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शराब के नशे में गले में फंदा डाल लिया

पूरा मामला तुकोगंज इलाके गोमा की फेल का है. यहां रहने वाला प्रताप(36) सोमवार को शराब के नशे में अपने घर पर था. जानकारी के मुताबिक किसी बात पर प्रताप के पिता महेंद्र सिंह चौहान ने प्रताप को फटकार लगाई थी. जिसके बाद उसने कपड़े सुखाने वाली रस्सी तोड़ दी और गले में डालकर मजाक करने लगा. लेकिन किसी ने प्रताप की तरफ ध्यान नहीं दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद जब घरवालों ने देखा तो प्रताप बेहोश हो गया. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जया गया. जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस आत्महत्या के कारणों की कर रही है जांच

जानकारी के मुताबिक घटना के समय प्रताप के माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बच्चे घर में मौजूद थे. लेकिन नशे में होने की बात सोचकर किसी ने प्रताप के मजाक को गंभीरता से नहीं लिया. आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढे़ं: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच MP सरकार का बड़ा फैसला; पेट्रोलियम उत्पादों, LPG गैस पर निगरानी के लिए समिति गठित

Exit mobile version