CBSE Exam 2026: सीबीएसई 12वीं के एप्‍लाइड मैथ्‍स परीक्षा पर विवाद, छात्रों ने लगाया आरोप, कहा- आउट ऑफ सिलेबस आए प्रश्न

CBSE Exam 2026: केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की बाेर्ड परीक्षा के 12वीं एप्‍लाइड मैथ्‍स परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है.
symbolic picture

सांकेतिक तस्‍वीर

CBSE Exam 2026: केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की बाेर्ड परीक्षा के 12वीं एप्‍लाइड मैथ्‍स परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में कुछ ऐसे सवाल पूछे गए हैं जो निर्धारित सिलेबस से बाहर के थे. पेपर में ट्रिग्नोमेट्री से जुड़ा एक सवाल आने के बाद विद्यार्थियों ने इस पर कड़ी आपत्त‍ि जताई है. विद्यार्थियों ने बताया कि नौ 9 मार्च सोमवार के दिन आयोजित होने वाले एप्‍लाइड मैथ्‍स (कोड 4241) के प्रश्नपत्र में प्रश्नपत्र क्रमांक 19 में इनवर्स ट्रिग्नोमेट्री से संबंधित सवाल पूछा गया था, जब‍कि यह टॉपिक एप्‍लाइड मैथ्‍स के निर्धारित किए गए सिलेबस में शामिल नहीं था.

स्‍पेशल इंटीग्रल के सवाल का मामला

परीक्षा में इसके अलावा प्रश्न क्रमांक 28 (बी) में भी स्‍पेशल इंटीग्रल से जुड़ा सवाल भी पूछे जाने का आरोप लगाया गया है. छात्रों ने इसे सिलेबस से बाहर बताया है. विद्यार्थियों का इस पर कहना है कि हमने सीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक सिलेबस और एनसीईआरटी के आधार पर इसे तैयार किा था, लेकिन परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस सवाल पूछे जाने की समस्‍या आई है. ऐसे सवालों को हल करने में ज्यादा समय लगा, जिससे बाकी प्रश्नों को हल करने में भी बहुत सी दिक्कते आईं.

शिक्षकों और छात्रों ने की ग्रेस मार्क्‍स की मांग

इस पूरे मामले में इंदौर के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सीबीएसई को ईमेल के माध्‍यम से अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. उन्‍होंने बोर्ड से अनुरोध किया है कि कॉपियों के मूल्‍यांकन के दौरान इन सभी सवालों का ध्‍यान रखा जाए और ध्‍यान रखते हुए ही कॉफियों की जांच हो. उनका कहना है कि इस पर ग्रेस मार्क्‍स देने का भी विचार किया जाए.

ये भी पढे़ं- Gwalior: पटवारी ने कई बार लगाई हाई काेर्ट में याचिका, अदालत ने लगा दिया 10 हजार का जुर्माना

ज़रूर पढ़ें