Vistaar NEWS

उज्जैन में जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अव्यवस्था देखकर भड़के, 4 डॉक्टर का वेतन काटने का आदेश

The collector conducted a surprise inspection at the district hospital in Ujjain.

उज्जैन के जिला अस्पताल में कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया.

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित चरक हॉस्पिटल में गुरुवार दोपहर अचानक कलेक्टर रोशन कुमार सिंह पहुंच गए. उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर में साइन नहीं करने पर चार डॉक्टर का वेतन काटने के निर्देश दिए. साथ ही सिक्योरिटी एजेंसी को 50 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया.

कई दिनों से आ रही थीं शिकायतें

दरअसल संभाग के सबसे बड़े अस्पताल चरक भवन में अव्यवस्थाओं की लगातार शिकायतें आ रही थीं. इसी को देखते हुए कलेक्टर रोशन कुमार सिंह गुरुवार दोपहर अचानक अस्पताल पहुंच गए. यहां उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर चेक किया. जिसमें ओपीडी इमरजेंसी और वार्डों के डॉक्टरों का एक ही में उल्लेख नहीं होने पर नाराजगी जताई. वहीं हाजिरी रजिस्टर में साइन नहीं करने पर चार डॉक्टर के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए. साथ ही सुरक्षा गार्ड द्वारा ड्यूटी में लापरवाही करने पर सिक्योरिटी एजेंसी पर 50 हजार रूपये की पेनल्टी लगा दी.

पेशेंट के लिए टोकन सिस्टम

जिला अस्पताल में 10 लिफ्ट हैं. इसके बावजूद अधिकांश बंद रहने के मामले सामने आते रहते हैं. इसी को देखते हुए कलेक्टर ने लिफ्ट चेक कीं तो दो लिफ्ट ही चालू मिली. पता चला कि बाकी में रिपेयरिंग का काम चल रहा है और जल्द सभी लिफ्ट चालू हो जाएंगी. इसी के साथ गायनिक वार्ड में मरीज के नंबरिंग सिस्टम सही नहीं होने पर कलेक्टर ने टोकन सिस्टम चालू करने के निर्देश दिए. जिससे कि मरीजों को परेशान ना होना पड़े. वहीं डॉक्टर की ड्यूटी का एक रजिस्टर बनाने के लिए कहा, जिससे पता चले कि किसकी ड्यूटी कहां पर लगी है.

ये भी पढे़ं: MP News: रायसेन किले में रमजान पर तोप चलाने पर रोक, मानवाधिकार आयोग ने कहा- दोबारा घटना हुई तो कलेक्टर पर होगी कार्रवाई

Exit mobile version