‘MP में गैस की कोई किल्लत नहीं’, CM मोहन यादव बोले- राहुल गांधी राजनीति कर रहे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कहना है कि प्रदेश में गैस की कोई किल्लत नहीं है, हमने तय किया है कि किसी प्रकार की कोई घबराहट की जरूरत नहीं है. कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
Chief Minister Mohan Yadav (File Photo)

मुख्यमंत्री मोहन यादव(File Photo)

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मिडिल ईस्ट युद्ध हालात के बीच राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कहना है कि प्रदेश में गैस की कोई किल्लत नहीं है, हमने तय किया है कि किसी प्रकार की कोई घबराहट की जरूरत नहीं है. कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

‘राहुल गांधी देश को लज्जित करने का काम कर रहे हैं’

डॉ मोहन यादव ने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और डेवलपमेंट का वातावरण बना है. बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है राहुल गांधी लगातार देश को लज्जित करने का प्रयास कर रहे हैं. मैं मानकर चलता हूं कि राहुल गांधी को अपनी गंभीरता का एहसास होना चाहिए. जब दुनिया युद्ध के मुहाने पर खड़ी है. ऐसे में देश का एकजुट होना जरूरी है. पक्ष और विपक्ष को एक साथ होना जरूरी है. लगातार देशवासियों के साथ प्रशासन को लज्जित करने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं. मैं इसकी निंदा करता हूं. देश और प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि कोई क्राइसिस नहीं है. एलपीजी पेट्रोल डीजल सब सुलभ है. केवल अपनी व्यवस्थाओ और उनके साथ चलने का हमारी सरकार के निर्देशों का पालन करें हम सुव्यवस्था बना रहे हैं.’

‘भारतीय छात्रों को निकालने के लिए दोनों पक्षों से मदद मांगी’

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो यूक्रेन और रूस का युद्ध हो रहा था, हमने चार कैबिनेट मंत्रियों को भेजा गया था. हमने युद्ध के समय में भी भारतीय छात्रों को निकालने के लिए दोनों पक्ष ने मदद की थी. जब वह एक-दूसरे से लड़ रहे थे, आज भी सभी ने देखा होगा, सुना होगा. स्टेट आफ हॉर्मोज जो एक सेंसिटिव इलाका है. जहां से पूरा उत्पादन तेल और गैस का निकलता है. विश्वभर के लिए निकलता है. सभी देशों के लिए ब्लॉक है. केवल भारत के लिए ईरान के द्वारा खोला गया है, ताकि भारत में कोई कमी ना हो. यह क्यों संभव हुआ है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के आधार पर यह संभव हुआ है. जहां विपक्ष का दायित्व होना चाहिए था कि इतनी बड़ी स्थिति में हम लोगों को धन्यवाद करना चाहिए. जबकि विपक्ष देश को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि हम कोई कमी नहीं आने देंगे. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने भी इस बात को सदन में स्पष्ट कहा कि यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है.

ये भी पढे़ं: Ladli Behna Yojana 34st Installment: लाडली बहना की 34वीं किस्त जारी, CM मोहन यादव ने 1836 करोड़ की राशि ट्रांसफर की

ज़रूर पढ़ें