Vistaar NEWS

CM मोहन यादव ने PM मोदी से की मुलाकात, कृषि कल्याण वर्ष के तहत किए जा रहे कार्यों की दी जानकारी

cm mohan yadav and pm narendra modi

सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सोमवार (16 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से नई दिल्ली में मुलाकात की. उन्होंने पीएम को किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी. इसके साथ ही सीएम ने मध्य प्रदेश में की जा रही विकासात्मक गतिविधियों से भी अवगत कराया.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो 4 श्रेणियां बांटी गई हैं, किसान, महिला, युवा और गरीब. हमारी सरकार ऐसे में किसान कल्याण वर्ष को अच्छे से मना रही है. हम 16 विभागों को जोड़कर जिनमें पशुपालन, मछलीपालन, हार्टीकल्चर, एग्रीकल्चर, कोऑपरेटिव जैसे विभाग हैं. सभी मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में चल रहे विकासात्मक कार्यों की चर्चा की गई. मुझे प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे कामों को आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया है और आने वाले समय में इसके परिणाम भी अच्छे आएंगे.

ये भी पढ़ें: Bhopal News: ‘मुफ्ती खुद 420 है, वह कैसे फतवा जारी कर सकता है’, फतवे को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी सामने आई

लोकसभा स्पीकर से भी की मुलाकात

सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर प्रधानमंत्री से मुलाकात के बारे में जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत हो रहे कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं राज्य की प्रगति से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने संसद के निम्न सदन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी मुलाकात की

Exit mobile version