Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

Chhindwara Vistaar Samman 2026 Highlights: पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके ने बताया छिंदवाड़ा के विकास में सबसे बड़ा योगदान किसका है?

chhindwara_vistaar_samman_2026

छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026

Chhindwara Vistaar Samman 2026 Highlights: मध्य प्रदेश की ‘कॉर्न सिटी’ छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के पसंदीदा चैनल विस्तार न्यूज (Vistaar News) के कार्यक्रम का आयोजन हुआ. फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमट इंस्टीट्यूट (FDDI) ऑडटोरयम में ‘छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और मणिपुर की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. वहीं, छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू समेत कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं, जिन्होंने क्षेत्र के विकास और रफ्तार की बात की.

रुचि तिवारी

Chhindwara Vistaar Samman 2026 | MLA दिनेश राय बोले “कांग्रेस में दम नहीं हमें हरा पाए”

रुचि तिवारी

Chhindwara Vistaar Samman 2026 | “मैं मंत्री बनने की चाहत नहीं रखता, ऐसे ही काम करवाता हूं” – दिनेश राय, विधायक


रुचि तिवारी

Chhindwara Vistaar Samman 2026: छिंदवाडा भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा- छिंदवाड़ा में BJP ने विकास किया और क्रेडिट कमलनाथ जी ने लिया.

रुचि तिवारी

Chhindwara Vistaar Samman 2026 | संसद में हंगामे पर सांसद विवेक बंटी साहू ने विपक्ष की कलई खोल दी!

विनय कुशवाहा

जब मैं मणिपुर की राज्यपाल थी, उस समय हिंसा हुई वो मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रहा – अनुसुइया उइके

रुचि तिवारी

Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026 में शामिल होने के लिए मुख्य अतिथि अनुसुइया उइके पहुंच गई हैं. छत्तीसगढ़ और मणिपुर की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके से विस्तार न्यूज के ग्रुप एडिटर ब्रजेश राजपूत ने चर्चा की. चार दशक के राजनीतिक करियर को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी इसकी कल्पना नहीं की थी.

रुचि तिवारी

Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी ने छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू से पूछा कि क्षेत्र के विकास के लिए आगे कि क्या प्लानिंग है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि 7 बड़ी नदियों का उद्गम स्थल छिंदवाड़ा है. उसको लेकर विशेष प्लान किया जा रहा है. इसके अलावा पर्यटन, कोयला और रेलवे की मांग उत्तर से दक्षिण के लिए की गई है.

रुचि तिवारी

Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी ने छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू से पूछा- ‘किसने विवेक बंटी साहू को ढूंढ़ा?’ इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढूंढ़ा. कार्यकर्ताओं और छिंदवाड़ा की जनता का आशीर्वाद है.

रुचि तिवारी

Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान समारोह हुआ शुरू, सांसद विवेक बंटी साहू ने की विकास के मुद्दों की बात

रुचि तिवारी

Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान में क्या है खास? सबकुछ जान लीजिए..

रुचि तिवारी

Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: इस कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल होगा?

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, छिंदवाड़ा नगर निगम महापौर विक्रम अहांके, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह, छिंदवाडा भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, जिला योजना समिति सदस्य अनुज पाटकर, छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ, जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके, पटासिया विधायक सोहन वाल्मीकि, पांढुर्णा विधायक निलेश उइके, चौटई विधायक सुजीत चौधरी और छिंदवाड़ा नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो शामिल होंगे.

रुचि तिवारी

Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान समारोह

रुचि तिवारी

Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: छिंदवाड़ा की धरती से होगी छिंदवाड़ा की बात

Exit mobile version