Vistaar NEWS

क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बाबा बागेश्वर, बालाजी की पटकी पहनाकर दिया आशीर्वाद

Kuldeep yadav wedding

Kuldeep yadav wedding

Baba Bageshwar: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपने जीवन की एक नई पारी की शुरूआत की हैं. कुलदीप यादव ने मसहूर हिल स्टेशन मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ शादी रचा ली है. इस विवाह समारोह में चर्चा का मुख्य केंद्र बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रहे, जो नवविवाह जोड़े को आशीर्वाद देने मसूरी पुहंचे.

आशीर्वाद देने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

कुलदीप और वंशिका की शादी समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुलदीप यादव को बालाजी की पटकी पहनाई और उन्हें देवता का चित्र भी भेंट करते हुए उन्हें उनके वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होंने कुलदीप यादव के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की. बाबा बागेश्वर की उपस्थिति ने वैवाहिक समारोह को एक अत्याधमिक माहौल में भर दिया.

क्रिकेट और आध्यात्म का संगम

परिवार के सदस्यों और मेहमानों, सभी ने इस विशेष क्षण का साक्षी बनने का सौभाग्य पाया. सभी ने नवविवाहित जोड़े के लिए एक सुखद और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की. मसूरी में आयोजित इस शादी समारोह से जुड़ी तस्वीरें और खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. क्रिकेट और आध्यात्म का यह संगम आम लोगों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है.

ये भी पढे़ं: MP News: मुस्लिम युवक 3 हिंदू युवतियों के साथ पहुंचा उज्जैन, हिंदूवादी संगठनों ने जमकर की पिटाई, कहा- लव जिहाद कर रहा था

कुलदीप यादव भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं. हाल ही में वह टी 20 वर्ल्ड कप 2026 जीते हैं. इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद उन्होंने वंशिका के साथ शादी रचाई.

Exit mobile version