MP News: राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी पर एक और केस दर्ज, अभी जमानत पर बाहर है

शिलोम जेम्स राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी है. शिलोम जेम्स पर सबूत मिटाने की कोशिश करने और हत्याकांड के आरोपियों को पनाह देने का आरोप है.
Police arrest Shilom James (File Photo)

शिलोम जेम्स को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस(File Photo)

MP News: मध्य प्रदेश में इदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पर एक और केस दर्ज हुआ है. राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी शिलोम जेम्स के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है. शिलोम जेम्स के खिलाफ उसके पड़ोसियों ने अभद्रता करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. शिलोम जेम्स राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी है और जमानत पर बाहर है.

वर्ल्ड कप में जीत का जश्न मनाते समय हुआ विवाद

पूरा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर का है. यहां 8 मार्च को वर्ल्ड कप में जीत का जश्न मनाते समय विवाद हो गया था. लक्ष्मी नगर में रहने वाले सचिन वर्मा ने बताया कि टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में जश्न मनाया जा रहा था. सचिन ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर जश्न मनाने के दौरान पटाखे जला रहा था. तभी इस दौरान राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी शिलोम जेम्स अपने एक साथी के साथ आया और अपशब्द बोलने लगा. सुमित का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट करने लगा. इतना ही नहीं सुमित का आरोप है कि शिलोम जेम्स ने जान से मारने की धमकी भी दी है.

सोनम रघुवंशी और अन्य आरोपियों को दी थी पनाह

शिलोम जेम्स राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी है. शिलोम जेम्स पर सबूत मिटाने की कोशिश करने और हत्याकांड के आरोपियों को पनाह देने का आरोप है. राजा रघुवंशी हत्याकांड में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी, उसका दोस्त राज मुख्य आरोपी हैं. शिलोम पर आरोप है कि उसने सोनम रघुवंशी, राज और अन्य साथियों को पनाह दी थी. इसके अलावा रुपयों से भरा बैग गायब करने और पिस्टल को फेंकने का भी आरोप है. हत्याकांड में पुलिस ने शिलोम जेम्स के ससुराल से बैग बरामद किया था.

ये भी पढे़ं: Panna News: मौत को मात देकर एक मां ने 3 बच्चों को दिया जन्म, 4 प्रतिशत था हीमोग्लोबिन, जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ्य

ज़रूर पढ़ें