MP News: भोपाल में खदान में गिरी कार, हादसे में एक की मौत और दो घायल, क्रेन से निकाली गई कार

MP News: भोपाल के थाना अयोध्या नगर क्षेत्र ग्राम पंचायत अरहेड़ी में दर्दनाक हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अवैध खदान में जा गिरी. खदान में पानी भरा हुआ था जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई.
Bhopal: Car falls into a mine one dead in accident

भोपाल में खदान में गिरी कार, हादसे में एक की मौत

MP News: भोपाल में हुआ दर्दनाक हादसा हो गया है. खदान में कार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए हैं. भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र का मामला है. ग्राम पंचायत अरहेड़ी में यह हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार अवैध खदान में गिरी. खदान में पानी भरे होने से एक युवक की पानी में मौत हुई. 2 अन्य युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है.

कार को क्रेन से बाहर निकाला गया

लोगों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर टायर ट्यूब डालकर युवकों को बाहर निकाला. कार को क्रेन के माध्यम से बाहर निकाला गया. प्रशासन की गंभीर लापरवाही आई है. अवैध खदान को खुला छोड़ा जिससे हुआ हादसा. 2 महीने पहले 16 जनवरी को नोएडा में इंजीनियर की डूबने से मौत हुई थी.

क्या है पूरा मामला?

भोपाल के थाना अयोध्या नगर क्षेत्र ग्राम पंचायत अरहेड़ी में दर्दनाक हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अवैध खदान में जा गिरी. खदान में पानी भरा हुआ था जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई. दो युवकों को बाहर निकाला गया. गंभीर हालत में जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसा इतना गंभीर था कि कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया. पुलिस और लोगों की मदद से घायल युवकों बाहर निकाला गया.

पुलिस की जांच जारी है

कार का नंबर MP 04 EA 0244 जो कि औरा कार टैक्सी कोटे में दर्ज है. पुलिस फिलहाल जांच कर रही है. हादसा कैसे हुआ? सड़क के पास में ही खदान थी, जिससे हादसा हुआ. वहीं आपको बता दें कि थाना अयोध्या नगर क्षेत्र ग्राम अरहेड़ी में अवैध खदान बड़े पैमाने पर है. जहां कई अवैध कॉलोनी बनाई गई हैं. लोगों को रात के समय में इन इलाकों से निकलने में डर लगता है. क्षेत्र में प्रशासन की गंभीर लापरवाही देखी जा सकती है. फिलहाल पुलिस अभी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: मैहर के शारदा मंदिर की रोपवे सेवा 14 मार्च तक बंद, मेंटेनेंस के कारण लिया फैसला, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

घटना के बारे में ACP ने क्या कहा?

एसीपी मनीष भारद्वाज ने बताया कि थाना अयोध्या नगर क्षेत्र में अवैध खदान में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई है. जिससे हादसा हुआ है. जिसमें 1 युवक की मौत हो गई है. 2 घायलों का इलाज जारी है. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. अवैध खदान को लेकर पुलिस मुहिम चलाएगी.

ज़रूर पढ़ें