Bhopal News: कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का कार्यकाल खत्म हो चुका है, लेकिन अब भी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा जाने वाले उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है. इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि दिग्विजय से फिर से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं. मैं राज्यसभा नहीं जाऊंगा. उन्होंने कहा है कि मुझे छोड़कर कोई भी उम्मीदवार हो सकता है लेकिन मैं राज्यसभा जाने को तैयार नहीं हूं.
अध्यक्ष का पद गरिमा और जिम्मेदारी का-जीतू पटवारी
जीतू पटवारी आगे कहते है कि अध्यक्ष का पद गरिमा और जिम्मेदारी का है. मैं राज्यसभा नहीं जाऊंगा, पार्टी के हाथ में निर्णय की बागडोर है. इस संबंध में पार्टी ही निर्णय लेगी. हो सकता है कि दिग्विजय सिंह को ही उम्मीदवार बनाया जाए.
कमलेश्वर डोडियार को लेकर नहीं दिया जवाब
राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा की हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश पर जीतू पटवारी ने कहा कि 100% कांग्रेस के लोग साथ देंगे बीजेपी कहीं भी सफल नहीं हो पाएगी हमने अपने विधायकों को साथ रखने के लिए पूरी कोशिश की है कोई भी भाजपा के पक्ष में नहीं जाएगा. दूसरी तरफ जब उनसे कमलेश्वर डोडियार की राज्यसभा जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कमलेश्वर डोडियार के राज्यसभा की दावेदारी पर कोई जवाब नहीं दिया.
ये भी पढे़ं- MP News: 1 अप्रैल से लागू होंगी सोलहवें वित्त आयोग की सिफारिशें, स्थानीय निकायों को राशि आवंटन पर संशय
वहीं, राज्यसभा चुनाव के दौरान संभावित हॉर्स ट्रेडिंग के मुद्दे पर पटवारी ने कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी विभिन्न एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करती है. उन्होंने इसे देश के लिए चिंता का विषय बताते हुए कहा कि बीजेपी की सोच “राजतंत्र” जैसी है.
अपनी स्थिति को लेकर पूरा भरोसा जताया-कांग्रेस
इन आरोपों के बीच कांग्रेस ने अपनी स्थिति को लेकर पूरा भरोसा जताया है. पटवारी ने कहा कि पार्टी पहले भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मजबूती से खड़ी रही है और इस बार भी राज्यसभा चुनाव में सफलता हासिल करेगी. उन्होंने कहा, “चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, कांग्रेस इस बार भी पास होगी.”
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि…
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव दिलचस्प मोड़ ले सकता है. कांग्रेस जहां अपने अनुभवी नेताओं पर भरोसा जता रही है, वहीं बीजेपी भी अपने समीकरण साधने में जुटी हुई है. आने वाले दिनों में उम्मीदवारों के नाम और रणनीतियां इस चुनाव को और अधिक रोचक बना देंगी.
19 जून को होने है चुनाव
मध्यप्रदेश में 19 जून को राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होने जा रहा है. इनमें दो सीटें भाजपा के पास हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस के पास हैं. भाजपा की ओर से डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और जॉर्ज कुरियन सांसद हैं तो कांग्रेस सीट दिग्विजय सिंह के पास है. हालांकि दिग्विजय सिंह पहले ही राज्यसभा न जाने का ऐलान कर चुके हैं.
