Bhopal: प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद ADG राजाबाबू सिंह को दी जान से मारने की धमकी, कमिश्नर से मांगी सुरक्षा
ADG राजाबाबू सिंह
Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले इतने बुंलद है कि अब एक आईपीएस ऑफिसर को भी अपनी मौत का डर सताने लगा हैं. मध्य प्रदेश पुलिस के एडीजी(ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह ने खुद की जान को खतरा बताते हुए कमिश्नर से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की हैं. दरअसल भोपाल के एडीजी राजाबाबू सिंह के साथ कुछ अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है.
घर के बाहर की गाली- गलौज
यह युवक ADG के त्रिलंगा स्थित घर के बाहर कार से पहुंचे थे. एक युवक के हाथ में डंडा भी था, जो पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई. एडीजी ने शाहपुरा थाने को सूचना देने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी दिए है. गौरतलब है कि कि हाल ही में ADG पुलिस ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनी के प्रशिक्षण के दौरान धार्मिक नवाचार के साथ रामचरित मानस के पाठ की शुरुआत की थी.
कुरान के साथ गीता पढ़ने की सलाह
इतना ही नहीं उन्होंने मदरसा छात्रों को कुरान के साथ गीता पढ़ने की सलाह देना और पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में ‘दक्षिणामूर्ति स्तोत्र’ से दिन की शुरुआत करने के भी निर्देश दिए थे. ADG राजाबाबू के इन फैसलों को लेकर पहले से ही प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच एडीजी को जान से मारने की धमकी मिलने से पुलिस प्रशासन भी एक्टिव मोड में आ गया है.
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस cctv और अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तार करने में जुट गयी है.
ये भी पढ़ेंः ’10-15 पुलिस वालों की लाशें गिरेंगी… खुली चुनौती देने वाला कुंदन ठाकुर एनकाउंटर में ढेर, एक STF जवान भी शहीद