Bhopal: भोपाल में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, नियम उल्‍लंघन पर रद्द होगा लाइसेंस, जानें कब-कब नहीं खुलेगी दुकानें

Bhopal News: नगर निगम ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए घोषणा की है कि चैती चांद, राम नवमी, महावीर जयंती और बुद्ध जयंती पर मीट-मछली की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी.
Meat and fish shops in Bhopal will remain closed.

भोपाल में बद रहेंगी मांस-मछली की दुकाने

Bhopal News: चैत्र नवरात्रि के पवित्र पर्व के दौरान भोपाल नगर निगम ने बड़ा ऐलान किया है. भोपाल नगर निगम ने अपने दायरे में आने वाली मांस-मीट की सभी दुकानों को पूरी तरह से बंद रखने का आदेश दिया है. नगर निगम ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए घोषणा की है कि चैती चांद, राम नवमी, महावीर जयंती और बुद्ध जयंती पर मीट-मछली की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी.

नगर निगम ने दी चेतावनी

वहीं नगर निगम ने आदेश के बाद चेतावनी भी दी है कि अगर नियमों का उल्‍लंघन किया गया और इन चारों पर्वों पर किसी भी तरह की मीट की दुकान खोली गई तो निगम द्वारा सभी दुकानों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और दुकानदार पर पुलिस कार्रवाई भी हो सकती है.

इन प्रमुख त्योहारों पर नहीं बिकेगा मांस-मीट

भोपाल नगर पालिक निगम द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि चैती चांद, रामनवमी, महावीर जयंती, बुद्ध जयंती पर निगम सीमा में मांस-मछली की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेगी.

आदेश में आगे लिखा है कि चैती चांद के मौके पर शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को नगर निगम भोपाल के दायरे में आने वाली सभी मांस-मछली की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी. इसी प्रकार शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को रामनवमी, मंगलवार, 31 मार्च 2026 महावीर जयंती तथा शुक्रवार, 01 मई 2026 को बुद्ध जयंती के अवसर पर भोपाल नगर निगम सीमा में आने वाली सभी मांस-मछली बेचने वाली दुकाने बंद रहेंगी.

दी गई तारीखों में यदि कोई भी मांस-मछली बेचता हुआ पाया गया, तो उसका लायसेंस निरस्त करके पुलिस कार्यवाही की जाएगी, जिसकी पूरी जवाबदारी मांस विक्रेता की होगी.

ये भी पढे़ं- फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन और आईरिस स्कैन से हुआ अभ्यर्थियों का सत्यापन, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने तकनीक का सहारा, डीजीपी स्तर पर हुई समीक्षा

ज़रूर पढ़ें