MP News: ईद और रामनवमी पर्व पर पुलिस अधिकारियों की छुट्टी पर लगा प्रतिबंध, जरुरी होने पर परमिशन के बाद ले सकेंगे अवकाश
भोपाल पुलिस मुख्यालय (फाइल फोटो)
MP News: ईद, रामनवमी को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के छुट्टी पर प्रतिबंध लगा दिया है. त्योहार के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. वहीं आदेश में कहा गया है कि अति आवश्यक होने पर पुलिस महानिदेशक से परमिशन के बाद अवकाश लिया जा सकता है. पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंध के प्रति आदेश जारी किया गया है.

आदेश जारी कर लगाया प्रतिबंध
जारी आदेश में लिखा गया है कि प्रदेश में आगामी समय में पड़ने वाले प्रमुख धार्मिक त्यौहारों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए, तत्काल प्रभाव से समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगाया जाता है.
आदेश में आगे लिखा है कि इमरजेंसी जैसी परिस्थितियों में आवश्यकता होने पर संबंधित पुलिस अधीक्षक / जोनल पुलिस महानिरीक्षक सीमित अवधि हेतु अवकाश स्वीकृत कर सकेगें. वरिष्ठ स्तर पर आवश्यकता होने पर पुलिस महानिदेशक के अनुमोदन उपरांत अवकाश स्वीकृत होंगे.