Bhopal News: गोलीकांड के आरोपी का नया वीडियो वायरल, ‘बाप तो बाप रहेगा’ गाने पर डांस करते हुए उड़ाए लाखों रुपये
भोपाल गोलीकांड के आरोपी का एक और वीडियो सामने आया.
Bhopal News: राजधानी भोपाल में हाल ही में हुए गोलीकांड के आरोपी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसके कारण मामले में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. वीडियो में कुख्यात बदमाश शादाब गेट एक शादी समारोह में जमकर पैसा लुटाते और डांस करते नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोहेफिजा निवासी माज खान के भाई की शादी का है.
‘बाप तो बात रहेगा’ गाने पर किया डांस
वीडियो में जहांगीराबाद निवासी अन्नू पाशा और माज खान पर शादाब गेट द्वारा लाखों रुपये लुटाए जाते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान आरोपी फिल्मी गाने ‘बाप तो बाप रहेगा’ पर डांस करता भी नजर आ रहा है. मामले में पीड़ित परिवार के लोगों ने माज खान और अन्नू पाशा पर आरोपी को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं. वहीं कुछ लोगों ने पुलिस पर भी शादाब गेट से सांठगांठ के आरोप लगाए हैं.
#breakingnews : भोपाल गोलीकांड का एक और वीडियो आया सामने..
— Vistaar News (@VistaarNews) March 15, 2026
Bhopal | #shootout | #viralvídeo | Crime News | #VistaarNews @mahimapandey29 pic.twitter.com/IF58FN167A
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के साथ फोटो आई सामने
स्थानीय लोगों के अनुसार माज खान को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का करीबी बताया जाता है, जिससे मामला और ज्यादा राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है. फिलहाल पूरे मामले की जांच कोहेफिजा थाना पुलिस द्वारा की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सामने आए वीडियो की भी जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: राज्यसभा दौड़ से जीतू पटवारी बाहर, अब मीनाक्षी नटराजन सहित इन दावेदारों पर निगाहें