Vistaar NEWS

MP News: एमपी में भाजपा संगठन महामंत्री की नियुक्ति टली, अजय जामवाल ही संभालेंगे कमान

amit jamwal

अमित जामवाल, बीजेपी संगठन महामंत्री

MP News: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री की नियुक्ति फिलहाल टाल दी गई है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक नए संगठन महामंत्री की घोषणा अभी नहीं होगी और तब तक मौजूदा प्रभारी अजय जामवाल ही प्रदेश संगठन की कमान संभालते रहेंगे.

राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में बदलाव की तैयारी

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में बदलाव की प्रक्रिया चल रही है. इसी कारण मध्य प्रदेश सहित देश के करीब छह राज्यों में संगठन महामंत्री का पद अभी खाली है. इनमें कर्नाटक, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राजनीतिक रूप से अहम राज्य भी शामिल हैं.

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, संगठन महामंत्री की नियुक्ति को लेकर हाल के दिनों में अटकलें तेज हो गई थीं और कई नामों की चर्चा भी चल रही थी. हालांकि फिलहाल राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस फैसले को टालने का निर्णय लिया है.

संगठन महामंत्री का पद अहम

जानकारी के मुताबिक संघ और भाजपा की समन्वय बैठकों के बाद ही इस पद को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा. तब तक संगठनात्मक कामकाज की जिम्मेदारी अजय जामवाल ही निभाते रहेंगे. प्रदेश भाजपा में संगठन महामंत्री का पद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह पद संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच समन्वय की अहम कड़ी होता है. ऐसे में इस नियुक्ति को लेकर पार्टी के अंदर भी काफी चर्चा बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: ढाई लाख से ज्यादा आय वाले आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए 15 करोड़, SC-ST और OBC स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ

सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में संगठनात्मक फेरबदल के साथ ही इस पद पर भी नई नियुक्ति की घोषणा की जा सकती है. फिलहाल पार्टी नेतृत्व जल्दबाजी में कोई फैसला लेने के बजाय व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही निर्णय लेना चाहता है.

Exit mobile version