Vistaar NEWS

Panna News: मौत को मात देकर एक मां ने 3 बच्चों को दिया जन्म, 4 प्रतिशत था हीमोग्लोबिन, जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ्य

In Panna, a woman gave birth to 3 children, while the woman's hemoglobin was only 3 percent.

पन्ना में एक महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है, जबकि महिला का हीमोग्लोबिन सिर्फ 3 प्रतिशत था.

Panna News: बुंदेलखंड की माटी से ममता, हौसले और इंसानियत की एक ऐसी दास्तां सामने आई है, जिसने आधुनिक चिकित्सा और सामाजिक सरोकार की नई परिभाषा लिख दी है. नगर के मैस्कॉट हॉस्पिटल में उस वक्त ‘चमत्कार’ घटित हुआ, जब मौत के मुहाने पर खड़ी एक प्रसूता ने न केवल अपनी जान बचाई, बल्कि एक साथ तीन स्वस्थ्य बच्चों (दो बेटे और एक बेटी) को जन्म दिया.

सिर्फ 4 प्रतिशत था हीमोग्लोबिन

रामपुर निवासी संजीदा खातून जब अस्पताल पहुंची, तो उनका हीमोग्लोबिन का स्तर महज 4 प्रतिशत था, जो किसी भी ऑपरेशन के लिए बेहद जानलेवा स्थिति थी. डॉक्टरों के लिए यह एक ‘अग्निपरीक्षा’ थी, लेकिन इस सरफराज मोहम्मद नाम का युवक ‘फरिश्ता’ बनकर सामने आया. सरफराज के समय पर किए गए रक्तदान और डॉक्टरों की कुशलता ने संजीदा की उखड़ती सांसों को थाम लिया.

संजीदा 9 बच्चों की मां बन चुकी हैं

​दिलचस्प बात यह है कि संजीदा अब 9 बच्चों की मां बन चुकी हैं. उनकी 75 वर्षीय मां कल्लो खातून ने इसे ‘ईश्वर का करम’ बताया. फिलहाल जच्चा और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ्य हैं. वहीं घटना को लेकर सभी लोग हैरत में हैं और मां के जज्बे को सलाम कर रहे हैं. यह घटना याद दिलाती है कि जहां हौसला और सेवाभाव हो, वहां कुदरत भी साथ देती है.

ये भी पढे़ं: Gwalior News: भिंड-इटावा नेशनल हाई-वे पर तोड़फोड़ के मामले में FIR दर्ज, CCTV में भीड़ उपद्रव करती नजर आई

Exit mobile version