Bhopal News: 55 लाख की लूट का खुलासा, अकाउंटेंट ही निकला मास्टरमाइंड, 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के पास से अब तक करीब 35 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं. वारदात राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में हुई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.
Loot of Rs 55 lakh revealed in Bhopal.

भोपाल में 55 लाख की लूट का खुलासा.

Bhopal News: राजधानी में 8 मार्च को हुई 55 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है. पुलिस जांच में सामने आया कि लूट की पूरी साजिश अकाउंटेंट गौरव चेतवानी ने रची थी.

दो साथियों के साथ मिलकर बनाई थी योजना

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि अकाउंटेंट गौरव चेतवानी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई और वारदात को अंजाम देने के लिए छह अपराधियों को हायर किया था. जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि लूटी गई रकम हवाला से जुड़ी हो सकती है. इस संबंध में पुलिस ने आयकर विभाग को भी सूचना दे दी है, ताकि मामले की वित्तीय जांच की जा सके. पुलिस ने आरोपियों के पास से अब तक करीब 35 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं. वारदात राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में हुई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.

पुलिस ने इनकम टैक्स को दी सूचना

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस पूरे नेटवर्क और पैसों के स्रोत की भी जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में इनकम टैक्स को सूचना दे दी गई है. इस मामले में हवाला को लेकर इनकम टैक्स जांच करेगा. फिर नोटिस जारी की जाएगी.

ये भी पढे़ं: Bhopal News: गोलीकांड के आरोपी का नया वीडियो वायरल, ‘बाप तो बाप रहेगा’ गाने पर डांस करते हुए उड़ाए लाखों रुपये

ज़रूर पढ़ें