Vistaar NEWS

MP News: दिनदहाड़े घर में घुसकर 50 तोला सोना और नकदी लूटी, इनकम टैक्स अधिकारी बनकर घर में घुसे थे बदमाश

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले में परिवार के साथ दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. बाग में बदमाश इनकम टैक्स अधिकारी बनकर घर में दाखिल हुए. इसके पहले कि परिवार वाले कुछ समझ पाते, आरोपियों ने परिवार को बंधक बनाकर 50 तोला सोना और नगदी की लूट की. इसके बाद आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

काले रंग की स्कॉर्पियों से पहुंचे थे बदमाश

पूरा मामला धार जिले के बाग का है. यहां रहने वाले राजकुमार मालवीय के घर 5 बदमाश इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बनकर पहुंचे थे. आरोपियों ने परिवार को बताया कि वे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से हैं और छापेमारी की कार्रवाई कर रहे हैं. एकदम से घर में अधिकारियों के आने की बात सुनकर परिवार वाले डर गए. इससे पहले कि परिवार कुछ समझ पाता, आरोपियों ने सभी लोगों को बंधक बना लिया और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक आरोपी ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो से आए थे, जिसमें नंबर प्लेट भी नहीं थी.

लूट के बाद घर के बाहर ताला लगाकर फरार

पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी लूट के बाद घर में बाहर से लाता लगाकर फरार हो गए थे. जिसके बाद परिवार ने पड़ोसियों से मदद मांगी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के बाहर लगा ताला तोड़कर परिवार को बाहर निकाला. फिर पीड़ित परिवार ने आपबीती सुनाई.

CCTV खंगाल रही है पुलिस

परिवार ने पुलिस से भी शिकायत की है. वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मोबाइल को रास्ते में फेंक दिया था. मोबाइल की लोकेशन घटबोरी रोड के पास की बताई जा रही है. वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही लूट का खुलासा कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: MP News: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने स्कूटी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद

Exit mobile version