Vistaar NEWS

MP News: ग्वालियर में गैस संकट के कारण 3 दीनदयाल रसोई बंद, थालियां भी घटी; 3700 की जगह संख्या 1300 पहुंची

Due to shortage of gas cylinders in Gwalior, 3 Deendayal kitchens were closed.

ग्वालियर में गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण में 3 दीनदयाल रसोई बंद हो गई.

MP News: मिडिल ई्स्ट में युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर हो रही दिक्कत का असर मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा है. ग्वालियर में गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण में 3 दीनदयाल रसोई को बंद करना पड़ा. गरीबों और जरूरतमंदों को दी जाने वाली थालियों की संख्या में कमी आई है. अब 3700 की जगह केवल 1300 थालियां ही दी जा रही हैं.

4 में से 3 दीनदयाल रसोई बंद

ग्वालियर में गैस सिलेंडर की कमी का असर अब दीनदयाल रसोई पर पड़ने लगा है. गैस सिलेंडरो की किल्लत के कारण चार में से 3 दीनदयाल रसोई बंद हो गई है. अब केवल अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर स्थित दीनदयाल रसोई का ही संचालन किया जा रहा है. वहीं जानकारों का कहना है कि अगर ऐसे ही गैस सिलेंडर की समस्या बनी रही तो आगामी दिनों में चौथी दीनदयाल रसोई भी बंद हो जाएगी.

10 की जगह मिल रहे केवल 2 गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर की किल्लत से पहले नगर निगम को चार दीनदयाल रसोई के लिए हर दिन 8 से 10 सिलेंडर मिलते थे. लेकिन खाड़ी के देशों में चल रहे युद्ध के बाद इसमें कटौती करते हुए इसे 5 सिलेंडर किया गया, दो दिन पहले ये संख्या सिर्फ दो गैस सिलेंडरों की रह गई. जिसके कारण चार दीनदयाल रसोई चलाना संभव नहीं रह गया था. इस कारण तीन दीनदयाल रसोई में ताला लगाना पड़ा.

सिर्फ एक हजार से 1500 थालियां ही हो रहीं तैयार

दीनदयाल रसोई में सिलेंडर की कमी के कारण अब थालियों की संख्या कम हो गई है. जहां अब तक लगभग साढ़े 3 हजार थालियां तैयार की जाती थीं. वहीं अब ये संख्या महज एक हजार से 1500 तक रह गई है.

ये भी पढ़ें: MP News: जबलपुर में शराब के नए ठेके से पहले जमाखोरी का धंधा, 28 लाख की पेटियां बरामद

Exit mobile version