Vistaar NEWS

नेल एक्सटेंशन का शौक कहीं पड़ न जाए भारी, इसके गंभीर साइड इफेक्ट्स जानकर दंग रह जाएंगे आप

Nail extensions

नेल एक्सटेंशन कराने से हो सकता है नुकसान

Nail Extensions Side Effects: आजकल स्टाइलिश और लंबे नेल एक्सटेंशन का क्रेज बहुत बढ़ गया है, क्योंकि ये दिखने में बहुत सुंदर लगते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि इन्हें बार-बार लगवाना आपके असली नाखूनों और स्किन के लिए ठीक नहीं है. दरअसल, इनको लगाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और UV लाइट आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

जानिए एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जय आर अनाम के अनुसार, एक्रिलिक नेल्स में असली खतरा नाखूनों से नहीं, बल्कि उन्हें सुखाने वाली यूवी (UV) लाइट से है. यह लाइट त्वचा की कोशिकाओं के DNA को नुकसान पहुंचा सकती है. कभी-कभार इसे करवाना ठीक है, लेकिन बार-बार यूवी लाइट के संपर्क में आने से भविष्य में त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

यूवी लैंप का असर कहां पड़ता है?

रिसर्च के अनुसार, यूवी लैंप का बार-बार इस्तेमाल त्वचा पर बुरा असर डालता है. साथ ही नेल प्रोडक्ट्स में मौजूद फॉर्मल्डिहाइड और टोल्यून जैसे केमिकल्स से स्किन में जलन या एलर्जी हो सकती है. जब ये हानिकारक केमिकल और यूवी किरणें एक साथ मिलते हैं, तो स्किन को दोगुना नुकसान पहुंचाने का खतरा रहता है.

नेल एक्सटेंशन कराने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

ये भी पढ़ें-गर्मियों में पसीने की दुर्गंध से हैं परेशान? इन 5 आसान घरेलू नुस्खों से पाएं दिनभर ताजगी

नेल एक्सटेंशन कब कराना सही होता है?

Exit mobile version