केमिकल वाले लिप बाम को कहें बाय, घर पर शुद्ध घी से ऐसे बनाएं जादुई लिपस्टिक
घी से बनाएं लिप बाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Homemade Ghee Lip Balm: आज की इस दिखावे की दुनिया में हर कोई दूसरों से ज्यादा सुंदर दिखना चाहता है. इसके लिए लोग अपनी बॉडी और स्किन को आकर्षक बनाने में लगे रहते हैं, खासकर अपने होंठों को. लड़का हो या लड़की हर किसी की यही चाहत होती है कि उनके होंठ गुलाबी और आकर्षक दिखें. इसके लिए वे मेडिकल शॉप से तरह-तरह के लिप बाम खरीदकर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताने वाले हैं, जिसका उपयोग करके आप अपने काले और फटे होंठों को प्राकृतिक रूप से गुलाबी और कोमल बना सकते हैं.
घर पर बनाएं केमिकल युक्त लिप बाम
कभी न कभी आपने घी का सेवन किया ही होगा. यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि स्किन केयर के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है. यदि आप बिना किसी केमिकल युक्त लिप बाम के प्राकृतिक तरीके से अपने होंठों को गुलाबी और मुलायम बनाना चाहते हैं, तो घर पर ही शुद्ध घी से लिप बाम तैयार कर सकते हैं. इसके रेगुलर यूज से आप कोमल और सुंदर होंठ पा सकते हैं.
घी लिप बाम के लिए इन चीजों की जरूरत होगी
- 4 बड़े चम्मच घी
- 2 बड़े चम्मच नारियल तेल लें
- 1 बड़ा चम्मच शहद लें
- कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल (जैसे पुदीना या लैवेंडर तेल)
घर पर घी से लिप बाम बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले आप एक छोटे से स्टील के बर्तन में घी और नारियल तेल लें. इसके बाद दोनों को हल्का आंच में पिघलाएं.
- पिघलने के बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
- जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसमें हल्का शहद डालकर अच्छे से मिला लें.
- अंतिम में अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल डालें और फिर इसे अच्छे से हिलाएं.
- तैयार मिक्सचर को किसी छोटी डिब्बी या लिप बाम ट्यूब में भर लें और सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें.
- सिर्फ कुछ घंटों में आपका अपना बनाया प्राकृतिक लिप बाम इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा.
ये भी पढ़ें-चैत्र नवरात्रि में व्रत के समय क्या बनाएं? ये 5 फलाहारी डिश जरूर ट्राई करें
घी से बने लिप बाम के क्या फायदे होते हैं?
- घी से बना यह लिप बाम होंठों को अंदर तक नमी देता है और उन्हें सूखने नहीं देता.
- इसमें कोई केमिकल नहीं है, इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित है और इससे स्किन इन्फेक्शन का डर भी नहीं रहता.
- इसे लगाने से होंठों का रंग हल्का गुलाबी होने लगता है और उनमें चमक आ जाती है.
- अच्छे नतीजे के लिए इसे दिन में 2-3 बार लगाएं और रात को सोने से पहले लगाना न भूलें