Vistaar NEWS

Eid 2026: सऊदी अरब में 20 मार्च को दिखेगा चांद, जानिए भारत में कब मनाई जाएगी ईद

Eid 2026

भारत में ईद कब है

Eid 2026: देश और दुनिया के तमाम मुस्लिम लोगों के लिए ईद का त्योहार बहुत खास होता है. ईद कब मनाई जाएगी इसकी तारीख का निर्धारण चांद के दीदार के बाद किया जाता है. रमज़ान का महीना खत्म होने के बाद हर साल ईद का पर्व मनाया जाता है. ईद का चांद देखने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. सऊदी अरब में चांद नजर आने के साथ ही ईद की तारीख निश्चित की जाती है, जिसके बाद भारत सहित दूसरे देशों में ईद कब मनाई जाएगी, इसकी तारीखों का ऐलान होता है। ऐसे में अब हर मुस्लिम व्यक्ति के मन में यह सवाल गूंज रहा है कि भारत में चाँद कब दिखाई देगा और ईद किस दिन मनाई जाएगी.

साल 2026 में ईद कब मनाई जाएगी?

इस्लामिक विद्वान मुफ्ती मुकर्रम ने बताया कि जब तक आसमान में चांद पूरी तरह से दिखाई नहीं देता, तब तक ईद-उल-फितर की तारीख की घोषणा नहीं की जाती है. इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा की चाल पर आधारित है जिस वजह से पहले से ईद की तिथि कन्फर्म नहीं होती है. हर साल रमज़ान महीने के आखिरी दिन चांद दिखाई देने के बाद ही ईद का ऐलान किया जाता है. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, इस साल यानी 2026 में यदि 20 मार्च की शाम को चांद दिखाई देता है तो 21 मार्च को ईद का पर्व मनाया जाएगा.

ईद-उल-फितर का धर्मिक महत्व क्या है?

इस्लामी धर्म ग्रंथों में ईद-उल-फितर के पर्व को बहुत खास बताया गया है. इसे रमज़ान के पवित्र महीने की समाप्ति का प्रतीक माना जाता है, जिसमें रोज़े और इबादत के ज़रिए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया जाता है. इसी दिन ईद की नमाज़ अदा की जाती है और ‘ज़कात-उल-फितर’ देकर आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के ज़रूरतमंद लोगों की मदद की जाती है.

ये भी पढ़ें-Chaitra Navratri 2026: आज से चैत्र नवरात्र शुरू, मां शैलपुत्री की पूजा से करें दिन की शुरूआत

सऊदी अरब में ईद कब मनाई जाएगी?

Inside the Haramain (इनसाइड द हरमैन) ने 19 मार्च को अपने ‘X’ (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें जानकारी दी गई कि आज पूरे राज्य में शव्वाल 1447 हिजरी का चांद कहीं भी दिखाई नहीं दिया.

आगे इसमें लिखा गया है कि आज यानी 19 मार्च को रमज़ान का महीना 30 दिन का पूरा हो जाएगा और ईद-उल-फ़ितर शुक्रवार यानी 20 मार्च 2026 को मनाई जाएगी.

Exit mobile version