Vistaar NEWS

कौन थे ‘फरसा वाले बाबा’, मथुरा में मौत पर क्यों मचा बवाल? CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान

फरसा वाले बाबा

फरसा वाले बाबा

मथुरा के कोसीकलां इलाके में गौरक्षक बाबा चंद्रशेखर जिन्हें फरसा बाले बाबा के नाम से भी जाना जाता था उनकी बाइक को टक्कर मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया है. इसके बाद से ही मथुरा में भारी बवाल शुरू हो गया है. आरोप है कि गौ-तस्करों ने बाबा चंद्रशेखर की बाइक को टक्कर मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से गुस्साएं समर्थकों ने दिल्ली आगरा हाईवे पर चक्का जाम कर दिया.

हाईवे जाम कर की पत्थरबाजी

इतना ही नहीं हाईवे पर गुस्साई भीड़ ने पत्थरबाजी भी की जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई हैं. सीएम योगी ने भी इस मामले में संज्ञान लिया. लेकिन क्या आप जानते है कि आखिर ये फरसा वाले बाबा है कौन?

कौन है फरसा वाले बाबा?

दरअसल फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर बाबा का असली नाम चंद्रशेखर था. वह अपने साथ कुल्हाड़ी जैसा शस्त्र फरसा रखते थे. इसी खास अंदाज की वजह से उन्हें ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता था. वो मुख्य रूप से मथुरा के कोसीकलां और आसपास के इलाके में अवैध गौ तस्करी को रोकने के लिए सक्रिय रहते थे. ये बाबा कुछ हिंदूवादी संगठनों से जुड़े हुए थे.

क्या है समर्थकों की मांग

इन्होंने एक गौरक्षा टीम बना रखी थी. बाबा की मौत के बाद उनके समर्थकों ने आगरा-मथुरा हाई जाम कर दिया है, समर्थकों की मांग है कि उन्हें गौ पुत्र शहीद का दर्जा दिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में फरसा बाबा की हत्या करने पर गुस्सा जताया. उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. साथ ही साफ कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

कैसे हुई बाबा की मौत?

पुलिस के मुताबिक बीती रात चंद्रशेखर बाबा को गोतस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे तुरंत अपनी बाइक से संदिग्ध तस्करों का पीछा करने निकल पड़े. बताया जा रहा है कि जब उन्होंने तस्करों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें कुचलने की नीयत से तेज रफ्तार में वाहन उनकी ओर मोड़ दिया. इसी भीषण टक्कर में बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: Premium Petrol Price Hiked: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, पेट्रोल-इंडस्ट्रियल ऑइल की कीमतों में इजाफा, आज से नई दरें लागू

Exit mobile version