कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे पूर्व सीएम
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
Who is Kamal Singh: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के ऊपर एक शादी समारोह के दौरान जानलेवा हमला हो गया. हालांकि इस हमले में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जिस बंदूक से गोली चलाई थी, उसे भी जब्त कर लिया है. इस घटना ने पूर्व सीएम की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
पूर्व सीएम के ऊपर जब हमला हुआ, उस दौरान फारूक अब्दुल्ला के साथ डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद रहे. गनीमत रही कि दोनों लोग बाल-बाल बच गए. भले ही पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम को इस हमले में चोट नहीं आई है, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर फायरिंग करने के दौरान का वीडियो भी वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.
बड़ी खबर-
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) March 11, 2026
जम्मू में पूर्व मुखमंत्री फारूक अब्दुल्लाह पर एक शादी समारोह में फायरिंग । गोली चली। बाल बाल बचे। डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी भी साथ थे।
हमलावर कमल सिंह जामवाल गिरफ्तार! pic.twitter.com/1qkBWGwjho
मंत्री सतीश शर्मा ने मानी सुरक्षा में चूक
पूर्व सीएम पर हुए हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने कहा, “पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. फारूक अब्दुल्ला समेत सभी लोग सुरक्षित हैं और हमलावर पुलिस स्टेशन में है. जांच होने के बाद ही आगे कुछ कहना होगा. इस बात की भी पूरी जांच होनी चाहिए कि हथियार इस कार्यक्रम में कैसे पहुंचा. हम इसे सुरक्षा में चूक मानते हैं. इस तरह की घटनाएं अक्सर हो रही हैं. पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए. जिस पार्टी ने इस देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिए हैं, उसके कार्यकर्ताओं को पूरी सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए.”
#WATCH | Jammu: J&K Minister Satish Sharma says, "…The police are handling this case… Everyone, including Farooq Abdullah, is safe… (The attacker) is in the police station. First, there will be an investigation, then we can say anything. A full investigation should also be… https://t.co/SXCUjaaha3 pic.twitter.com/KiYmKFpeOy
— ANI (@ANI) March 11, 2026
कौन है कमल सिंह जामवाल?
कमल सिंह जामवाल पर फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने का आरोप है. कमल जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है. पेश से वह व्यवसायी भी है. जानकारी के अनुसार, ओल्ड सिटी इलाके में उसकी कई दुकानें हैं, जिनसे उसे अच्छा-खासा पैसा महीनों में आ जाता है. वही उसका मुख्य कमाई का जरिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी कमल ने बताया कि वह फारूक अब्दुल्ला को 20 सालों से मारना चाहता था.
ये भी पढ़ेंः कौन हैं हरीश राणा? जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने ‘इच्छामृत्यु’ की दी मंजूरी, फैसला सुनाते समय भावुक हुए जज
हमले के बाद क्या बोले CM उमर अब्दुल्ला?
फारूक अब्दुल्ला के बेटे वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, “अल्लाह मेहरबान है. मेरे पिता बाल-बाल बच गए. फिलहाल पूरी जानकारी अधूरी है, लेकिन इतना पता चला है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर बिल्कुल करीब आ गया और गोली चला दी. सुरक्षा दल ने ही गोली को रोककर हत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया. फिलहाल सवालों से ज्यादा जवाब नहीं हैं, जिनमें से एक यह भी है कि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एनएसजी) द्वारा सुरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया.”