कौन हैं कलिता माझी? आज भी घरों में धोती हैं बर्तन, PM मोदी भी कर चुके हैं तारीफ, BJP ने बंगाल चुनाव में दिया टिकट

Bengal Election 2026: कलिता माझी को भाजपा ने पूर्वी वर्धमान जिले के आउसग्राम विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है. कलिता दूसरों के घरों पर जाकर बर्तन साफ करने का काम करती हैं. उनके पति सुब्रतो माझी प्लंबर का काम करते हैं.
Kalita manjhi

कलिता मांझी को भाजपा ने दिया टिकट

Bengal Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल चुनाव के तारीखों के ऐलान होने के बाद ही अपने 144 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई दिग्गजों को शामिल किया है, लेकिन एक बर्तन साफ करने वाली महिला को भाजपा ने टिकट देकर सबको चौंका दिया. भाजपा ने बंगाल की आउसग्राम सीट से कलिता माझी को उम्मीदवार बनाया है. कलिता आज भी लोगों के घरों में जाकर बर्तन साफ करने का कार्य करती हैं, लेकिन पार्टी ने उनकी लगन को देखते हुए टिकट दे दिया. इससे पहले साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भी कलिता को टिकट मिला था. हालांकि, कलिता इस चुनाव में हार गई थीं. इसके बावजूद वे अपने काम से समय निकालकर पार्टी के लिए पूरी लगन के साथ एक्टिव रहीं. जानें कलिता माझी के बारे में.

कौन हैं कलिता माझी?

कलिता माझी को भाजपा ने पूर्वी वर्धमान जिले के आउसग्राम विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है. कलिता दूसरों के घरों पर जाकर बर्तन साफ करने का काम करती हैं. उनके पति सुब्रतो माझी प्लंबर का काम करते हैं. कलिता का कहना है कि वे आम आदमी के मुद्दों और गरीब परिवारों के कष्टों को बारीकी से महसूस करती हैं. अगर जनता उन्हें मौका देती है, तो वे रोजगार और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस रखेंगी. कलिता बंगाल विधानसभा चुनाव की सबसे गरीब प्रत्याशी हैं. उनकी महीने की कमाई सिर्फ 3 से 4 हजार रुपए है.

साल 2021 में भी मिल चुका टिकट

कलिता माझी को इससे पहले भी भाजपा ने साल 2021 में टिकट दिया था. इस दौरान उन्हें बिल्कुल भी यकीन नहीं था कि बीजेपी उन्हें विधानसभा का उम्मीदवार बनाएगी. कलिता ने जब पहली बार टिकट मिला था, तो कहा कि टिकट के लिए कभी सपने में भी नहीं सोचा था. हालांकि, उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वे फिर अपने मूल काम में वापसी की और बर्तन धोना शुरू कर दिया. जब पिछले चुनाव में कलिता को हार मिली, तो उन्होंने दोबारा टिकट पाने की आस ही छोड़ दी, लेकिन जब उनका नाम लिस्ट में आया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ.

ये भी पढ़ेंः संसद में निलंबित 8 विपक्षी सांसदों का वनवास खत्म, कांग्रेस के 7 और CPM के 1 MP पर 3 फरवरी को हुई थी कार्रवाई

PM मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

कलिता ने कहा कि घर-घर जाकर वोट मागूंगी और पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी के साथ प्रचार-प्रसार करूंगी. अगर पार्टी ने हमारे ऊपर भरोसा जताया है, तो उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी. बता दें, पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने भी कलिता की तारीफ करते हुए राजनीति में एक उदाहरण और समाज के लिए उम्मीद बताया था.

ज़रूर पढ़ें