पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए 144 उम्मीदवार, ममता के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी को टिकट
नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और सीएम ममता बनर्जी
Bengal Election 2026: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 144 का नाम शामिल है. इसके साथ ही 10 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया. खड़गपुर सदर सीट से बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को उम्मीदवार बनाया गया है.
ममता के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है. ये दोनों सीटें बंगाल की राजनीति में चर्चा का विषय बनी रही हैं. साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था. बाद में भवानीपुर उपचुनाव में जीतकर सीएम बनर्जी विधानसभा पहुंची थीं. भवानीपुर सीट राज्य में सत्तारूढ़ TMC का गढ़ मानी जाती है.
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। (1/3) pic.twitter.com/VlT3Z8Q9DJ
— BJP (@BJP4India) March 16, 2026
अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से टिकट
भाजपा की फायरब्रांड महिला नेता अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण सीट से टिकट मिली है. स्वपन दासगुप्ता को राशबेहारी से उतारा गया है, वे राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. इसके अलावा कालीगंज से बापन घोष, डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हलधर, हासन से निखिल बनर्जी, कूचबिहार उत्तर से सुकुमार रॉय, आसनसोल उत्तर से कृष्णेंदु मुखर्जी और सिलीगुड़ी से शंकर घोष को टिकट मिला है.
ये भी पढ़ें: 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा ‘शिवालिक’, जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार कर आया भारत
बंगाल में दो चरणों में होंगे चुनाव
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल और दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा. रिजल्ट 4 मई 2026 को घोषित किया जाएगा. बंगाल में साल 2021 में विधानसभा चुनाव हुए थे. इस चुनाव में टीएमसी को बंपर जीत मिली थी और 215 सीटें हासिल हुई थीं. वहीं, बीजेपी ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी और विपक्षी पार्टी बन थी.
केरलम के लिए 47 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
पश्चिम बंगाल के अलावा असम, केरलम, केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी और असम में चुनाव होने वाले हैं. केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को मतगणना की जाएगी. बीजेपी ने 47 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम सीट से उतारा गया है. वहीं, के सुरेंद्रन को मंजेश्वर, नव्या हरिदास को कोझिकोड नॉर्थ, जॉर्ज कुरियन को कंजिरापल्ली और काझाकुट्टम से वी मुरलीधरन को टिकट दिया गया है.