पश्चिम बंगाल में किसकी बनेगी सरकार? MATRIZE-IANS का आया ओपिनियन पोल

Bengal Election 2026: चुनाव आयोग की घोषणा के बाद MATRIZE-IANS ने बंगाल चुनाव को लेकर अपना ओपिनियन पोल जारी किया है, जिसके अनुसार ममता बनर्जी एक बार फिर सरकार बना सकती हैं.
West Bengal assembly election 2026

सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने रविवार को डेट की घोषणा कर दी है. जिसके अनुसार, दो चरणों में मतदान होगा और परिणाम 4 मई को आएंगे. चुनाव आयोग की घोषणा के बाद MATRIZE-IANS ने बंगाल चुनाव को लेकर अपना ओपिनियन पोल जारी किया है, जिसके अनुसार ममता बनर्जी एक बार फिर सरकार बना सकती हैं. वर्तमान में तीसरी बार ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं.

MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक, बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की जीत की पूरी संभावना है. यानी ममता बनर्जी के चौथी बार बंगाल की सीएम बनने की संभावना है. हालांकि, ओपिनियन पोल कभी-कभार चुनाव परिणाम से बिल्कुल अलग होते हैं. इसलिए यह सिर्फ एक आंकड़ा होता है, ना कि फाइनल परिणाम. MATRIZE-IANS के अनुसार, विधानसभा चुनाव में टीएमसी को 155 से 170 सीटें मिल सकती हैं. जबकि भारतीय जनता पार्टी को 100 से 115 सीटें मिलने की संभावना है. बाकि अन्य के खाते में 5-7 सीटों का अनुमान है.

क्या कहता है क्षेत्रवार आंकड़ा?

बंगाल चुनाव के क्षेत्रवार आंकड़े की अगर बात की जाए, तो हर क्षेत्र का अलग रुख है. कहीं भाजपा और टीएमसी में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, तो कहीं एकतरफा टीएमसी को जीत मिलते दिखाई देती है. नॉर्थ बंगाल की अगर कुल 54 सीटों की बात की जाए, तो टीएमसी और भाजपा को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है. यहां टीएमसी को 22-26 सीट, तो भाजपा को 21-25 सीट मिलने की संभावना है. वहीं बर्धमान-बीरभूम वाले क्षेत्र की 57 सीटों में टीएमसी को 28-32, तो वहीं भाजपा को 24-27 सीटें मिलने की संभावना है.

ये भी पढे़ंः केसी त्यागी ने छोड़ा JDU का साथ, नीतीश के राज्यसभा चुनाव जीतने के एक दिन बाद ही लिया बड़ा फैसला

MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल में TMC को बहुमत

वहीं साउथ बंगाल की अगर 183 सीटों की बात की जाए, तो ममता बनर्जी की टीएमसी को करीब 105-112 सीटें, जबकि भाजपा को 55-63 सीटें मिलने की संभावना है. यहां अन्य को भी 1-2 सीटें मिल सकती हैं. यानी अभी तक के आए ओपिनियन पोल के हिसाब से कहा जा सकता है कि ममता बनर्जी फिर सरकार बना सकती हैं. फिलहाल, यह सिर्फ एक अनुमान है. फाइनल परिणाम के लिए 4 मई का इंतजार करना पड़ेगा. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल 2026 को विधानसभा चुनाव होंगे, जिसकी मतगणना 4 मई को होगी.

ज़रूर पढ़ें