UP News: अंजुमन कमेटी ने की गंगा में बिरयानी पार्टी की निंदा, कहा- इफ्तार धार्मिक कार्य है, न कि पिकनिक

UP News: इस मामले में यूपी पुलिस ने 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं. इतना ही नहीं मुस्लिम समाज के बुद्धजीवियों ने भी इस कृत्य को धर्म के खिलाफ बताया हैं.
UP News

UP News

UP News: वाराणसी की पावन नदी गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करने का मामला तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा हैं. आरोप है इस इफ्तारी के दौरान नाव पर कुछ युवकों चिकन बिरयानी खाई और हड्डियां पवित्र गंगा नदी में फेंक दी. इस मामले में यूपी पुलिस ने 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं. इतना ही नहीं मुस्लिम समाज के बुद्धजीवियों ने भी इस कृत्य को धर्म के खिलाफ बताया हैं.

मोटरबोट मालिक और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस मामले में पुलिस ने मोटरबोट मालिक और चालक विनोद के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं इस मामले में मुस्लिम युवकों की करतूत की अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेठी ने भी जमकर मजम्मत की है और इसे धर्म का मजाक उड़ाना बताया हैं. बता दें कि वाराणसी में सोमवार यानी 16 मार्च को वायरल हुए वीडियो जिसमें कुछ मुस्लिम युवक न केवल गंगा में नाव पर सवार होकर इफ्तार करते दिख रहे थे, बल्कि इफ्तार में ये लोग चिकन बिरयानी खाते दिख रहे थे.

14 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

इस वीडियो के आधार पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में BNS की धाराओं- 298, 299,196(1)(b), 270, 279, 223(b) और जल (प्रदूषण का निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया. इसके बाद आरोपी युवकों की धरपकड़ शुरू हुई और 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. 

गिरफ्तारी के बाद इन सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. अदालत के आदेश अनुसार सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया हैं.

ये भी पढ़ें: Indore EV Blast: डिजटल लॉक न खुलने से अंदर फंसे रहे लोग, 8 लोगों की हो गई दर्दनाक मौत, दहला देगी इंदौर अग्रिकांड की कहानी

ज़रूर पढ़ें