Aligarh: ‘तुम्हें कसम है, मिलने आओ और न्यूड फोटो भेजो’, कार्रवाई करने के लिए रेप पीड़िता से सिपाही की शर्मनाक डिमांड
सांकेतिक तस्वीर
Aligarh: यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक रेप पीड़िता ने सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत मिलने के बाद क्वार्सी थाने की नगला पटवारी चौकी में तैनात मुख्य आरक्षी इमरान खान के खिलाफ एक्शन लिया गया है. उस पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है. पीड़ित महिला का आरोप है कि मुख्य आरक्षी इमरान ने मदद के नाम पर अश्लील बातें और संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा.
मदद करने के बदले अजीबो गरीब मांग
दरअसल अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में एफआईआर लिखाने पहुंची महिला मुख्य आरक्षी इमरान ने मदद करने के बदले अजीबो गरीब मांग रख दी. महिला का आरोप है कि आरक्षी ने कहा कि मेरे कमरे में आकर शारीरिक संबंध बनाने होंगे. व्हाट्सएप कॉल पर महिला से अश्ली बातें की. इतना ही नहीं जब महिला ने विरोध किया तो उल्टा जेल भेजने की धमकी भी दी. मामले की जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी ने सिपाही का निलंबित कर दिया हैं.
शादी के झांसा देकर शारीरिक संबंध
बता दें कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र की निवासी महिला से एक युवक ने शादी के झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए. अब वह मुकर गया. जब महिला ने विरोध किया तो फिर उसने मारपीट कर अभद्रता कर दी. इस पर महिला नगला पटवारी चौकी में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंची. थाने में तैनात आरक्षी इमरान खान ने महिाल का प्रार्थना पत्र ले लिया, पूरी बात सुनकर कहा कि दूसरे पक्ष का बुलाकर बातचीत करेगा. और महिला से घर जाकर व्हाट्सअप कॉल करने को कहा.
जब महिला ने कॉल की तो..
जब महिला ने कॉल की तो सिपाही ने कहा कि तुम्हें मेरे कमरे में आकर शारीरिक संबंध बनाने होंगे. तभी एफआईआर लिखूंगा. अपनी फोटो भेज दें. ईद के कपड़े भी दिलवा दूंगा, आरोपी को पकड़कर जेल में भी डाल दूंगा और अंगर किसी को बताया तो उल्टा जेल भेज दूंगा. तनाव में आकर महिला ने एसएसपी नीरज जादौन को पूरा मामला बताया. एसएसपी ने मामले की गंभीरता को लेकर पूरे प्रकरण की जांच कराई. जांच में आरोपी सही पाए गए. इस पर एसएसपी ने इमरान खान को निलंबित कर दिया.