Vistaar NEWS

UP News: ‘ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है’, आपत्तिजनक नारे लिखने वाली दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Uttar Pradesh Police

Uttar Pradesh Police

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के किनारे बिहारीगढ़ इलाके में सड़क पर आपत्तिजनक नारे लिखकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी हैं. इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

वीडियो वायरल होते ही मच गया हंगामा

बता दें कि इन महिलाओं ने हाईवे पर लिखा था-ये रोड मुसलमानों लिए नही हैं, इसका वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि आरोपियों को गुरुवार शाम गिरफ्तार किया गया. दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के किनारे बिहारीगढ़ इलाके में सड़क पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखिकर सांप्रदायिक महौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी.

NHAI के कर्मचारी ने दर्ज कराई शिकायत

इस मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि इसमें शामिल लोग हिंदू रक्षा दल से जुड़े हुए थे. पुलिस ने शांति भंग हो सकने और दंगे भड़ने की आशंका को केंद्र में रखते हुए दो युवतियों समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. इस सभी पर सामुदायिक दंगे भड़काने के आरोप लगे हैं. इस घटना के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक कर्मचारी ने बिहारीगढ़ थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है.

ये भी पढ़ेंः कोमा में हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई? एक पैर भी कटा! ब्रिटिश मीडिया का बड़ा दावा

Exit mobile version