Modi Cabinet: तेल संकट के बीच आज मंगलवार (10 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई. इस बैठक में 5 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजरी दी गई है. इस सभी प्रस्तावों को पूरा करने के लिए 8.8 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना तैयार की गई है. इस बैठक की सबसे खास बात ये रही कि मीटिंग में जल जीवन मिशन का विस्तार करने और 2028 तक जारी रखने की मंजूरी भी दे दी गई है. इसके अलावा भी केंद्रीय मंत्री मंडल ने कई अहम फैसलों पर सहमति जताई हैं.
इस बैठक में 5 अहम फैसले लिए गए हैं.
- केंद्रीय कैबिनेट ने जल जीवन मिशन को विस्तार देने को मंजूरी दे दी है. इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 8.7 लाख करोड़ रुपये रखी गई हैं.
- मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने का फैसला भी लिया गया है.
- रेलवे परियोजनाओं संत्रागाछी–खड़गपुर और सैंथिया–पाकुड़ चौथी लाइन को मंजूरी भी मिली है.
- NH-752D (बदनावर–थांदला–तिमरवानी) के फोर-लेनिंग प्रोजेक्ट को स्वीकृति.
- जेवर एयरपोर्ट–फरीदाबाद एलिवेटेड रोड कनेक्शन को मंजूरी, कुल फैसलों की लागत करीब 8.8 लाख करोड़ रुपये.
ये सभी फैसले करीब 8,80,000 करोड़ रुपये के हैं. -अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘आज कैबिनेट में छह बड़ी चर्चाएं हुईं… ये सभी फैसले करीब 8,80,000 करोड़ रुपये के हैं. ये हैं जल जीवन मिशन 2.0, मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करना, पश्चिम बंगाल में संतरागाछी से खड़गपुर तक चौथी रेलवे लाइन बनाना, सैंथिया-पाकुड़ चौथी लाइन, मध्य प्रदेश में बदनावर-थांदला-टिमरवानी हाईवे को चार लेन का बनाना और जेवर एयरपोर्ट को फरीदाबाद की तरफ से जोड़ना.’
ये भी पढे़ं: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के आरोपों पर अमित शाह का जवाब, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लगाया था बड़ा आरोप
