Air India ने UAE के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं, मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव की वजह से लिया फैसला
UAE जाने वाली सभी एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल
UAE Flight Cancelled: मिडिल ईस्ट की जंग का असर अब सिर्फ तेल-गैस तक ही सीमित नहीं रहा है. अब इसका असर यातायात पर भी पड़ रहा है. भारत से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जाने वाली सभी फ्लाइटों को एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने अपनी उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है. एयर इंडिया ने UAE जाने वाली सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया है.
एयर इंडिया ने UAE जाने वाली अपनी सभी फ्लाइटों को रद्द करते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में बदलते हालात और हवाई क्षेत्र की पाबंदियों के कारण UAE की उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया है. अगर आप भी इस दौरान खाड़ी देशों की यात्रा करने के लिए जा रहे हैं, तो एयरपोर्ट पहुंचने से पहले या घर से निकलने के पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें, ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो. वहीं इंडियो एयरलाइन्स ने अपने यात्रियों को जानकारी देते हुए बताया कि कैंसिल की गई फ्लाइट के यात्रियों के मोबाइल में एयरलाइन द्वारा पर्सनल रूप से नोटिफिकेशन भेजा जा रहा है. इसके साथ ही कंपनी के अधिकारी यात्रियों के संपर्क में हैं और स्थिति सुधरने के बाद यात्रा को सुचारू रूप से पुन: बहाल कर दिया जाएगा.
#ImportantUpdate
— Air India (@airindia) March 15, 2026
Following instructions from UAE Airport Authorities, Air India and Air India Express are compelled to further curtail their ad‑hoc operations for 15 March 2026.
All Air India Express flights planned for the day to and from Abu Dhabi, Ras Al Khaimah and Sharjah…
आज के लिए सभी फ्लाइट कैंसिल
Air India ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए लिखा, “यूएई हवाई अड्डा प्राधिकरण के निर्देशों के बाद, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को 15 मार्च 2026 के लिए अपनी अस्थायी उड़ानों में और कटौती करनी पड़ रही है. अबू धाबी, रस अल खैमाह और शारजाह से आने-जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. दोनों एयरलाइनें अब दिल्ली-दुबई रूट पर एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान संचालित करेंगी.
ये भी पढ़ेंः शाम 4 बजे चुनाव आयोग की पीसी, बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान
पैसा रिफंड करने का विकल्प मौजूद
यह उड़ानें स्लॉट की उपलब्धता और उस समय की परिस्थितियों के अनुसार संचालित की जाएंगी. रद्द या अस्थायी रूप से निलंबित उड़ानों के लिए बुकिंग करा चुके यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भविष्य की तारीख के लिए दोबारा बुकिंग करा सकते हैं या पूर्ण धन वापसी का विकल्प चुन सकते हैं. एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस इन अपरिहार्य बाधाओं के कारण हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं. हम फंसे हुए यात्रियों को जल्द से जल्द सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.