Vistaar NEWS

LPG लेकर भारत आ रहे दो जहाजों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार किया, 2-3 दिनों में पहुंचेंगे; जंग के बीच मिलेगी बड़ी राहत

Indian ships carrying LPG consignments crossed the Strait of Hormuz.

एलपीजी की खेप लेकर निकले भारतीय जहाजों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर लिया.

Indian ships transit the Strait of Hormuz: मध्य-पूर्व एशिया में चल रही जंग और एलपीजी को लेकर हो रही दिक्कतों के बीच भारत के लिए राहत वाली बड़ी खबर सामने आ रही है. खाड़ी के देशों से एलपीजी लेकर भारत में आ रहे दो जहाजों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर लिया है. दोनों भारतीय जहाज भारत के पश्चिम तटों की तरफ बढ़ रहे हैं.

‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ भारत की तरफ बढ़ रहे

भारत के कई राज्यों में एलपीजी की समस्या देखी जा रही है, ऐसे समय ये खबर भारत को बड़ी राहत देने वाली है. शिपिंग जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जहाजों शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर लिया है. दोनों जहाज जहाज कुल 92,700 टन LPG लेकर आ रहे हैं. दोनों मुंद्रा और कांडला बंदरगाहों पर पहुंचेंगे. दोनों के आगामी 2-3 दिनों यानी 16 से 17 मार्च के बीच भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचने की संभावना है.

एक दिन पहले ही ईरान ने दी थी जहाजों को गुजरने की परमिशन

ईरान ने चीन को छोड़कर सभी जहाजों के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने पर रोक लगा दी है. हालांकि एक दिन पहले ही ईरान ने भारत के जहाजों को भी परमिशन दी थी. शुक्रवार को भारत में ईरानी राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा था कि ईरान ने कई भारतीय जहाजों को इस जलमार्ग से गुजरने की अनुमति दी है. जिसके बाद अब दो भारतीय जहाजों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर लिया है और दोनों भारतीय बंदरगाहों की तरफ बढ़ रहे हैं.

जनता से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

मध्य-पूर्व एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत में एलपीजी सिलेंडर को लेकर भी परेशानियां बढ़ने लगी हैं. कई राज्यों में गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. लेकिन पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय ने जनता से पैनिक ना होने की अपील की है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है. सुजाता शर्मा ने कहा है कि सरकार के पर्याप्त मात्रा में एलपीजी का स्टोरेज है. इसलिए किसी भी अफवाह के कारण पैनिक बाइंग ना करें.

ये भी पढे़ं: ‘पंजाब में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी BJP’, अमित शाह बोले- जीत के लिए जान लगा देंगे

Exit mobile version