राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चश्मा बचाने का जुगाड़, वृंदावन की गलियों में लगे बंदरों के कटआउट, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

देश की राष्ट्रपति Droupadi Murmu 19 मार्च को वृंदावन के दौरे पर जाने वाली हैं. इस दौरे को देखते हुए शासन प्रशासन ने वृंदावन की गलियों में बंदरों के कटआउट लगवा दिए है.
बंदरों के कटआउट

बंदरों के कटआउट

देश की राष्ट्रपति Droupadi Murmu 19 मार्च को वृंदावन के दौरे पर जाने वाली हैं. इसे लेकर प्रशासन चाक चोबंद है. राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर लगभग सभी तैयारियां कर ली गई हैं. इसी बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शासन प्रशासन ने वृंदावन की गलियों में बंदरों के कटआउट लगवा दिए है. जिससे की राष्ट्रपति के साथ-साथ उनका चश्मा भी सुरक्षित रहें.

बंदरों की नटखट टोली से बचने का उपाय

दरअसल वृंदावन की हर गलि में नटखट बंदरों की टोली मिल जाएंगी जो यहां आने वाले भक्तों के चश्में बड़ी ही चतुराई से छीन लेने हैं और फिर फ्रूटी या फिर खाने-पीने की चीजों की डिमांड करते हैं. अब जब राष्ट्रपति का कार्यक्रम तय है, जिसमें Vrindavan के प्रमुख स्थलों, उड़िया बाबा आश्रम, रामकृष्ण मिशन अस्पताल और गोवर्धन परिक्रमा शामिल है, तो प्रशासन नहीं चाहता कि ये ‘नटखट गैंग’ किसी तरह की गड़बड़ी करे.

सोशल मीडिया पर लोग जमकर कर रहे कमेंट्स

मथुरा- वृंदावन के शरारती ‘चश्मा चोर’ बंदरों से निपटने के लिए प्रशासन बंदरों का कटआउट लगाने की तैयारी में हैं. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ वैसे ही इसे लेकर यूजर्स के बीच एक मजेदार चर्चा शुरू हो गई. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट्स करते हुए लिखा कि जब कटआउट लगाने ही है तो सिक्योरिटी का क्या रोल हैं. दूसरे यूजर ने लिखा कि कुछ और इंतजाम कर लो अगर बंदरों को पता चल गया कि राष्ट्रपति है तो फिर चश्मा तो चोरी होगा ही और डिमांड भी बड़ी होगी.

वन विभाग की 5 टीमें तैयार

बता दें कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान वन विभाग की 5 टीमें तैनात रहेंगी. इन 5 टीमों कुल 30 सदस्य होंगे. ये टीमें बंदरों- लंगूरों और वन्य जीवों पर पर खास नजर जमाकर रखेंगी. इन टीमों के सदस्यों के पास लाठी, डंडे, गुलेल और लेजर लाइट्स भी रहेंगी. हर टीम के पास एक स्नेक रेस्क्यू किट रहेगी ये टीमें हर उस प्वाइंट पर मौजूद रहेगी जहां राष्ट्रपति विजट करने वाली हैं.

ये भी पढ़ें: LPG Crisis: भोपाल में रसोई गैस संकट गहराया, बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा सिलेंडर, 5-6 दिनाें का करना पड़ रहा इंतजार

ज़रूर पढ़ें