बंगाल चुनाव के लिए TMC ने घोषित किए उम्मीदवार, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी, BJP ने सुवेंदु को दिया है टिकट
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल
TMC Candidates List: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए टीएमसी ने 294 में से 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. जबकि 3 सीटें सहयोगी दल बीजीपीएम को दी हैं. टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगीं. भवानीपुर से बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है.
‘पश्चिम बंगाल के अस्तित्व की लड़ाई है’
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी वाले डर क्यों रहे हैं. अगर लड़ना है तो गैस संकट पैदा ना करिए. सीधे मैदान में आकर मुकाबला करिए.’
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि ये बंगाल के अस्तित्व की लड़ाई है और बंगाल ही जीतेगा.
West Bengal | TMC announces names of candidates for 291 assembly seats
— ANI (@ANI) March 17, 2026
Voting for all 294 assembly seats in West Bengal will be held in two phases – on April 23 and 29 – with 152 and 142 seats going to polls, respectively. Counting of votes will take place on May 4. pic.twitter.com/235IbTGpwO
इस बार नंदीग्राम से चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगी ममता
पिछली बार की तरह ही इस बार भी पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला होगा. हालांकि इस बार सीट बदल गई है. साल 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले सुवेंदु अधिकारी तृणमूल छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. पिछली बार ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ी थीं. इसी सीट से बीजेपी की तरफ से सुवेंदु अधिकारी भी मैदान में उतरे थे. चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. इस चुनाव में ममता बनर्जी ने सुवेंदु अधिकारी को 1956 वोटों से हरा दिया था. इस बार ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं. लेकिन दोनों के बीच इस सीट पर फिर से मुकाबला देखने को मिलेगा.
53 महिलाओं को दिया टिकट
ममता बनर्जी ने एक बार फिर फिर महिला, अल्पसंख्यक और युवा उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है. इस बार चुनाव के लिए उम्मीदवारों में 53 महिलाएं, 47 अल्पसंख्यकों और 40 साल से कम 42 कैंडिडेट्स शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में किसकी बनेगी सरकार? MATRIZE-IANS का आया ओपिनियन पोल