LPG crises in India: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस को लेकर परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. देश के कई राज्यों में अभी से एलपीजी सिलेंडर को लेकर दिक्कत आना शुरू हो गई है. कमर्शियल सिलेंडर पर कई जगहों पर तो रोक लगा दी गई है. जिसका सबसे ज्यादा असर होटल और रेस्टोरेंट के कारोबार पर पड़ा है. जिसके कारण कई रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं. हालांकि इस बीच केंद्र सरकार की तरफ से एलपीजी सिलेंडर को लेकर चिंता ना करने की बात कही है. साथ ही कहा है कि पैनिक होकर गैस सिलेंडर की खरीदारी से बचें.
‘रोजाना 25 लाख ज्यादा LPG सिलेंडर बुक हो रहे’
केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘एलपीजी सिलेंडर की हो रही शॉर्टेज को लेकर फैल रही अफवाहों से बचना चाहिए. किसी भी अफवाह के कारण पैनिक बाइंग ना करें. सामान्य दिनों में 50 से 55 लाख सिलेंडर बुक होते हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों में 25 लाख सिलेंडर बुकिंग ज्यादा हो गई है. जो बढ़कर 75 लाख तक पहुंच गई है.’
#WATCH दिल्ली: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा, "जहां तक कच्चे तेल की बात है, हमारे पास 258 मिलियन मीट्रिक टन की रिफाइनिंग क्षमता है। हम पेट्रोल और डीजल के उत्पादन में आत्मनिर्भर हैं इसलिए, भारत में इन ईंधनों… pic.twitter.com/4FSfCR1y8g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
राज्यों को कालाबाजारी रोकने के निर्देश
संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लैक मार्केटिंग पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और इसे हर हाल में रोकें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है. अगर सभी जिलों के एसपी और डीएसपी चाह जाएं तो कालाबाजारी को रोका जा सकता है.
‘कई जगहों पर कालाबाजारी पर की गई कार्रवाई’
सुजाता शर्मा ने आगे बताया कि देश में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने यूपी के झांसी में सिलेंडर से भरे ट्रक को चोरी होने, हापुड़ डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम को सील करने की कार्रवाई का जिक्र किया. इसके अलावा मध्य प्रदेश और कर्नाटक समेत अन्य जगहों पर गैस सप्लाई के खिलाफ हो रही कार्रवाई का जिक्र किया.
ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आपके नाम पर भी हैं दो LPG गैस कनेक्शन? सरकार कर सकती है बड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है नियम
