Tejashwi Yadav on rajya sabha election: बिहार में राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर सोमवार को चुनाव हुआ. इसमें भारतीय जनता पार्टी की जीत लगभग तय हो चुकी है. हालांकि राज्यसभा चुनाव में मिल रही इस हार आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव ने जमकर बीजेपी पर भड़ास निकाली है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने धनतंत्र और मशीन तंत्र का इस्तेमाल करके चुनाव जीता है.
‘विधायकों के धोखे के कारण हारे’
सोमवार को राज्यसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर बातचीत की. तेजस्वी यादव ने विधायकों के धोखे को राज्यसभा में हार का कारण बताया. उन्होंने कहा, ‘सभी को पता है कि एजेंसियां कहां हैं. बीजेपी धनतंत्र और मशीन तंत्र का गलत इस्तेमाल कर रही है. बीजेपी का अंत होना तय है. अगर हमारे विधायकों ने धोखा ना दिया होता तो हमारी जीत तय होती थी.’
‘हमारी संख्या कम है, लेकिन BJP से लड़ते रहेंगे’
आरजेडी नेता ने कहा कि हमारी संख्या कम है, लेकिन बीजेपी से लड़ रहे हैं और लड़ते रहंगे. बीजेपी ने धनतंत्र और मशीन तंत्र की राजनीति की परंपरा शुरू की है, जिसका अंत तय है. महागठबंधन के पास स्ट्रेंथ के लिए 6 विधायक कम थे और उनके पास 3 विधायक कम थे. लेकिन फिर भी हम लड़े. हम बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगे.
‘आपको पता है BJP का चरित्र क्या है’
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे चार विधायकों ने हमको धोखा दिया. वो वोटिंग करने नहीं पहुंचे. अब कोई क्यों नहीं आया तो क्या कहें. आपको तो पता है बीजेपी का चरित्र क्या है? हालांकि तेजस्वी यादव ने इसके साथ ही उम्मीद जताई है कि पार्टी आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन करेगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि हम आगे की रणनीति बनाने पर काम कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एआईएआईएम और बसपा ने हमारा अच्छा साथ दिया.
ये भी पढे़ं: 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा ‘शिवालिक’, जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार कर आया भारत
