AIMIM के समर्थन के बाद भी नहीं बन पा रही बात! बिहार में राज्यसभा की 5वीं सीट ने तेजस्वी को दी ‘टेंशन’

आरेजेडी के खाते में राज्यसभा की 5वीं सीट आना आसान नहीं है. कांग्रेस के विधायकों को गैर हाजिर होने से बचाना होगा. ऐसे में कांग्रेस विधायकों का रवैया तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ा रहा है.
Tejashwi Yadav (File Photo)

तेजस्वी यादव(File Photo)

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार और ओडिशा में 16 मार्च यानी सोमवार को राज्यसभा की 11 सीटों के लिए वोटिंग होगी. इनमें से 5 सीटें बिहार की हैं. अगर बिहार की 5 राज्यसभा सीटों की बात करें तो संख्याबल के आधार पर एनडीए को आसानी से 4 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. वहीं पांचवीं सीट के लिए दोनों ही गठबंधन अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.

कांग्रेस के सभी विधायक नहीं पहुंचे होटल

सियासी पंडितों का कहना है कि राज्यसभा की चार सीटों पर तो भाजपा की जीत तय है. लेकिन पांचवीं सीट पर जीत के लिए भाजपा की रणनीति विपक्षी खेमे के उम्मीदवारों को अनुपस्थित करवाने की है. अगर भाजपा ऐसा करने में कामयाब होती है तो जीत के लिए निर्धारित विधायकों की संख्या 41 से घटकर 40 हो जाएगी. जिससे भाजपा के उम्मीदवारों के लिए जीत की राह खुल जाएगी.

रविवार को महागठबंधन की मीटिंग के लिए कांग्रेस का कोई भी विधायक पलाश होटल नहीं पहुंचा. इसके अलावा अख्तरूल ईमान की इफ्तार पार्टी में भी कांग्रेस का कोई भी विधायक नजर नहीं आया. ऐसे में आरजेडी के लिए पांचवीं सीट को जीतने की राह इतनी आसान नहीं दिखाई दे रही है.

केवल AIMIM के समर्थन से ही नहीं बनेगी बात

जानकारों की मानें तो बिहार में राज्यसभा की एक सीट के लिए जीत के लिए 41 विधायकों की जरूरत पडे़गी. मतलब 41 विधायकों का समर्थन चाहिए. वोटिंग के लिए कांग्रेस के 3 विधायक हैं. ये तीनों विधायक रविवार को होटल पलाश नहीं पहुंचे. अगर भाजपा किसी तरह से 4 विधायकों को वोटिंग के समय अनुपस्थित करवाने में कामयाब हो जाती है तो राज्यसभा की एक सीट पर जीते के लिए 40 विधायकों की जरूरत पडे़गी जो कि बीजेपी की जीत के लिए काफी मुफीद हो जाएगा.

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर मान भी लें कि एआईएआईएम के विधायक आरजेडी को समर्थन देंगे, तो भी केवल एआईएमआई के समर्थन से ही आरेजेडी के खाते में राज्यसभा की 5वीं सीट आना आसान नहीं है. कांग्रेस के विधायकों को गैर हाजिर होने से बचाना होगा. ऐसे में कांग्रेस विधायकों का रवैया तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ा रहा है.

ये भी पढे़ं: ‘सभी के फायदे के लिए ऐसा किया गया है’, बंगाल में 2 चरणों में मतदान को लेकर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त

ज़रूर पढ़ें