45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा ‘शिवालिक’, जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार कर आया भारत
भारतीय जहाज शिवालिक
Shivalik Reaches Mundra Port: मिडिल ईस्ट में जंग के कारण पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर हो रही दिक्कतों के बीच एक अच्छी खबर आई है. भारतीय जहाज शिवालिक जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार कर 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया है.
शिवालिक पर 32 लाख घरेलू गैस सिलेंडर
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच एलपीजी कैरियर जहाज शिवालिक भारत पहुंच चुका है. LPG कैरियर जहाज शिवालिक कतर से भारत के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. जानकारी के मुताबिक शिवालिक जहाज पर लगभग 45 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लदी है. इसे अगर घरेलू गैस सिलेंडर में भरें तो यह लगभग 32 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर हो जाएगी.
#WATCH गुजरात: होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुका LPG टैंकर शिवालिक मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा। pic.twitter.com/Ml657lZleM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
नंदा देवी भी 46 हजार टन LPG लेकर भारत पहुंचेगा
शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक नंदा देवी नाम का जहाज भी करीब 46 हजार टन LPG लेकर भारत आ रहा है और उसके कल पहुंचने की संभावना है। वहीं जग लाडकी जहाज करीब 80 हजार टन मुरबान क्रूड ऑयल लेकर भारत की ओर आ रहा है. बताया जा रहा है कि जग लाडकी जहाज भी 17 मार्च को मुंद्रा बंदरगाह पहुंच जाएगा.
14 मार्च को पार कर लिया था स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
कुछ दिन पहले ईरान ने कुछ भारतीय जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने की परमिशन दे दी थी. जिसके बाद दो भारतीय जहाज ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ ने 14 मार्च को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर लिया था. जिसके बाद उम्मीद जताई गई थी कि दोनों जहाज 3-4 दिन में भारतीय बंदरगाह तक पहुंच जाएंगे.
‘दुश्मनों के लिए बंद है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’
वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान के विदेश मंत्री ने भी बयान दिया है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान के दुश्मनों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद ही रहेगा. जिन देशों ने ईरान पर हमला किया और हमला करने वाले सहयोगियों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है.
ये भी पढ़ें: ‘ट्रंप शैतान की औलाद है’, सपा की पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने बढ़ते पेट्रोलियम दामों को लेकर केंद्र पर भी निशाना साधा